[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोर्ट में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे आडवाणी, जोशी
उत्तर प्रदेश

कोर्ट में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे आडवाणी, जोशी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:19 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ, | पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा नेता डॉ.एम.एम. जोशी और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत में पेश होंगे। सीबीआई की विशेष अदालत 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को इन आरोपियों द्वारा दिए गए पतों से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार की संस्था नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के निदेशक को एक निर्देश भेजा, ताकि सीआरपीसी की धारा 313 के तहत उनके बयान दर्ज किए जा सकें।

सभी आरोपियों को अभियोजन एजेंसी सीबीआई द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर कम से कम 1,000 सवालों के जवाब देने होंगे।

सीबीआई के वकील ललित सिंह ने कहा, “विशेष अदालत ने आरोपियों को सुनवाई के दौरान दिए गए तथ्यों और सबूतों के बारे में सूचित किया और उन्हें अपना बयान देने का निर्देश दिया।”

सिंह ने कहा कि 13 अभियुक्त ों को अब तक पेश किया जा चुका है।

आडवाणी 30 जून को, जोशी 1 जुलाई को, सिंह 2 जुलाई को, महंत नृत्य गोपाल दास 23 जून को पेश होंगे। वहीं 22 जून को आर. एन. श्रीवास्तव, 24 जून को जय भगवान दास, 25 जून को अमर नाथ गोयल, 26 जून को सुधीर कक्कड़ और 29 जून को आचार्य धर्मेंद्र देव पेश होंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बिजनौर में एक युवक की दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मौत, दो घायल
Next Article नेपाल ने रोका गंडक बांध मरम्मत का काम, आ सकती है बिहार में बाढ़

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?