[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में 5.44 लाख मरीज़ रजिस्टर हुये नशा मुक्ति प्रोग्रााम के तहत
प्रदेश

पंजाब में 5.44 लाख मरीज़ रजिस्टर हुये नशा मुक्ति प्रोग्रााम के तहत

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

चंडीगढ । नशा मुक्ति प्रोग्राम के सैंट्रल ऑनलाइन पोर्टल सिस्टम पर 5.44 लाख से अधिक मरीज़ रजिस्टर्ड हुए हैं। लॉकडाऊन /कफ्र्यू की मियाद के दौरान नशा छोडऩे के लिए इलाज के लिए आगे आने वाले मरीज़ों की संख्या में काफ़ी विस्तार हुआ है। 23 मार्च, 2020 से राज्य भर में तकरीबन 1.29 लाख नये मरीज़ इलाज के लिए आगे आए हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड -19) के चुनौती भरे समय के दौरान नशा पीडि़तों के लिए बड़ी राहत के तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर के नेतृत्व वाली सरकार ओट क्लीनिकों और नशा मुक्ति केन्द्रों के द्वारा मरीज़ों को नशा छोडऩे सम्बन्धी इलाज सेवाओं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि तालाबन्दी और कफ्र्यू के समय के दौरान सरकार ने विशेष पहलकदमियां की हैं जिसके अंतर्गत इलाज और देखभाल सेवाएं मुहैया करवाने हेतु मरीज़ों को एक सप्ताह से तीन सप्ताह तक की दवा दी गई थी जिससे लॉकडाउन के कारण मरीज़ को इलाज सम्बन्धी कोई मुश्किल पेश न आए।
परन्तु लॉकडाऊन में दी गई ढील के बाद मरीज़ों को काउंसलिंग समेत अधिक से अधिक 7 दिनों की दवा दी जा रही है जिससे उनमें आत्म-विश्वास पैदा किया जा सके और उनकी नशों की आदत छूट जाये। यह कदम इसलिए उठाए गए हैं जिससे मरीज़ों को बार-बार केन्द्रों पर न जाना पड़े और कोविड -19 के फैलाव को रोका जा सके।
स. सिद्धू ने बताया कि इन केन्द्रों में मरीज़ों को कोरोना वायरस और इसके रोकथाम उपायों संबंधी अच्छी तरह जागरूक किया जाता है। सामाजिक दूरी बना कर रखी जाती है और मरीज़ों को बताया जाता है कि तेज़ बुख़ार, सुखी खाँसी और साँस लेने में मुश्किल होने की स्थिति में वह लाजि़मी तौर पर स्वास्थ्य संस्थाओं को सूचित करें। ऐसे मरीज़ों की सम्बन्धित नशा मुक्ति केन्द्रों और ओओएटी क्लिनिकों में आने की सुविधा के लिए जि़ला अधिकारियों के साथ संपर्क बना कर रखा जा रहा है।
आईसोलेशन वार्ड के बीच वाले मरीज़ों और एकांतवास किये व्यक्तियों की काउंसलिंग की जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 6th International Yoga Day 2020 : CM योगी आदित्यनाथ के साथ अपने घर पर रहकर योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें, जीतें पुरस्कार
Next Article राजस्थान में 25 लाख मास्क गायब होने का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने लगाया आरोप

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?