प्रदेशउत्तर प्रदेशगन्‍ना भुगतान के बारे में पहली बार किसी CM ने किसानों से...

गन्‍ना भुगतान के बारे में पहली बार किसी CM ने किसानों से पूछा, गदगद हुए किसान

[object Promise]

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसान पूरी तरह निश्चिंत रहें। पाई-पाई तक का भुगतान होगा। प्रत्येक गन्ना किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। गन्ना किसानों को एक लाख करोड़ रुपये तक गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक जिले के गन्ना किसानों से जुड़े हुए थे। गोरखपुर मंडल के किसान मुख्यमंत्री से संवाद व आभार व्यक्त करने के लिए गोरखपुर एनआईसी में आए हुए थे।

89 करोड़ का हो चुका है भुगतान

मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों से पूछा कि गन्ने का भुगतान अथवा चीनी मिलों को लेकर किसी किसान को कोई समस्या तो नहीं है। गोरखपुर मंडल से गोरखपुर जिले के सरदारनगर विकास खंड के ग्राम शत्रुघ्नपुर के किसान रामसूरत मौर्य ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल स्थापित होने से जिले के तमाम गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री भुगतान को लेकर किसानों से संवाद कर रहा है। समय पर किसानों को भुगतान भी हो जा रहा है। कुशीनगर के किसान देवेंद्र राय ने भी मुख्यमंत्री से संवाद किया। अन्य मंडलो से भी किसानों ने अपनी अपनी बातें रखीं। बता दें गोरखपुर जिले के पिपराइच गन्ना चीनी मिल पर किसानों का 145.46 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें से 89 करोड़ 35 लाख का भुगतान हो चुका है। 56.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना अभी शेष है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर-बस्‍ती मंडल से दर्जन भर किसान जुड़े

बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल पर किसानों का 139.86 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बाकी था। इसमें से 83.62 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। मुंडेरवा चीनी मिल पर 56.24 करोड़ रुपये का भुगतान अभी शेष है। गोरखपुर मंडल से विडियो कांफ्रेंसिंग में उप गन्ना आयुक्त उषा पाल, जिला गन्ना अधिकारी शैलेष अस्थाना सहित गोरखपुर के सरदारनगर समिति के ग्राम गोविंदपुर निवासी किसान विरेंद्र प्रताप सिंह, बस्ती जिले बस्ती समिति के ग्राम खोभा निवासी सतीश चंद्र सिंह, ग्राम डिहरा निवासी यादराम चौधरी,  महराजगंज जिले के घुघली समिति के ग्राम बासपार मिश्र निवासी किसान विजय कुमार मिश्र विडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

तीन वर्षों में पांच वर्षों से हुआ अधिक भुगतान

विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा 2012 से 2017 की अवधि में गन्ना किसानों को 95215 करोड़ का भुगतान हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्य काल में सिर्फ तीन वर्षों में ही उससे 4785 करोड़ रुपये अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories