[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिहार : नम आंखों से दी गई चीन सीमा पर शहीद हुए 4 रणबांकुरों को अंतिम विदाई
प्रदेश

बिहार : नम आंखों से दी गई चीन सीमा पर शहीद हुए 4 रणबांकुरों को अंतिम विदाई

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के चार रणबांकुरे कुंदन कुमार, चंदन कुमार, अमन कुमार और जय किशोर सिंह को शुक्रवार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इन शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के सिपाही जय किशोर सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, तो पूरा गांव गम में डूब गया। शहीद सिपाही जय किशोर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय वैशाली के चक फतेह गांव में लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय किशोर अमर रहे’ के नारे लगाए।

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के मुकुंदपुर भात पंचायत के चक फतेह निवासी शहीद सैनिक जयकिशोर सिंह की अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव ही उमड़ पड़ा।

इधर, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले शहीद अमन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव पहुंचा। उस समय पूरा गांव रो पड़ा। मोहिउद्दीननगर के लाल अमन कुमार सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को सुल्तानपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई रोहित कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पहले शहीद को सलामी दी गई।

लोगों में अमन की शहादत पर गर्व तो चीन के प्रति काफी गुस्सा दिखा।

उधर, सहरसा के सतरकटैया प्रखंड के आरण गांव के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहीद कुंदन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूरा आरण गांव रो पड़ा।

इसी तरह भोजपुर के जगदीशपुर स्थित कौरा पंचायत का ज्ञानपुरा गांव के निवासी शहीद चंदन कुमार को भी पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार सुबह जब शहीद चंदन का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो ग्रामीण अपने लाल की एक झलक पाने को बेताब दिखे। गांव में ही बनास नदी के किनारे शहीद चंदन का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस मौके पर उनके परिजनों सहित समूचे गांव के लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Anushka Sharma Hot Video : बेहद कामुक अनुष्का शर्मा की Sexy Videos ने सोशल मीडिया पर मचायी हलचल, Hot अवतार देख फैंस की उड़ी रातों को नींद !
Next Article राजस्थान में नतीजे घोषित राज्यसभा चुनाव के , 2 सीट कांग्रेस 1 सीट बीजेपी ने जीती

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?