प्रदेशउत्तर प्रदेशसरकारें शहीदों के परिजनों की करे मदद, परिवार में किसी एक को...

सरकारें शहीदों के परिजनों की करे मदद, परिवार में किसी एक को दें नौकरी – मायावती

[object Promise]

लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चीन के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें शहीदों के परिजनों को 3 माह के भीतर ही सभी मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर दें। मायावती ने गुरुवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि “पीएम का यह कहना कि ‘वे मारते-मारते मरे हैं’, उनकी वीरता व शहादत को पूरे देश की ओर से भावभीनी श्रद्घांजलि है, लेकिन यह काफी नहीं है। अब केन्द्र व राज्य सरकारों का खास दायित्व बनता है कि वे उनके परिवारों को 3 माह के भीतर ही सभी मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी जरूर दे।”

उन्होंने आगे लिखा कि “देश की आन, बान व शान के लिए चीनी सेना के साथ संघर्ष में अपने प्राण की आहुति देने वाले 20 वीर सैनिकों के घरों में मातम के ²श्य काफी हृदयविदारक। जवानों ने अपना कर्तव्य ऐसा निभाया है जिस पर परिवार व देश को गर्व है। उन्हें श्रद्घा-सुमन अर्पित। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories