[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सूबे का पहला वेटलैंड बना मुख्यमंत्री योगी के शहर का रामगढ़ ताल
उत्तर प्रदेश

सूबे का पहला वेटलैंड बना मुख्यमंत्री योगी के शहर का रामगढ़ ताल

admin
Last updated: April 19, 2026 12:19 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर को एक और सौगात मिली है। शहर के पूर्वी छोर पर स्थित 737 हेक्टेयर रकबे में फैली यहां की प्राकृतिक और खूबसूरत झील (रामगढ़) प्रदेश का पहला वेटलैंड बनी है। इसके लिए प्रारंभिक नोटिफिकेशन जारी हो गया। तकनीकी परीक्षण और लोगों की आपत्तियां सुनने के बाद इस बाबत अंतिम नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटीफिकेशन के बाद झील के 50 मीटर के दायरे में कोई नया उद्योग नहीं लग सकता। पुरानी इकाइयों के विस्तार पर रोक होगी। इस दायरे में खतरनाक किस्म के कचरे, पॉलीथिन, नान बायोग्रेडिबल वस्तुओं ठोस कचरे, गंदा पानी, अशोधित सीवेज के निस्तारण पर भी रोक होगी। नौकायन के लिए जेटी को छोड़कर कर हर तरह के निर्माण कार्य पर रोक होगी। बंधे का निर्माण, मछली पालन, सिंघाड़े की खेती, सड़क निर्माण और पशुओं को चराने आदि की गतिविधियों को जिला स्तर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति रेगुलेट करेगी।

ज्ञात हो कि ऐतिहासिक अहमियत वाले शहर गोरखपुर के पूरबी छोर पर रामगढ़ झील है। इस झील को लेकर बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ ने वर्षो पहले एक सपना देखा था। वह सपना था, अपने शहर की यह झील भी भोपाल और उदयपुर की तरह ही सिर्फ यहां के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्ध सर्किट के प्रमुख स्थान कुशीनगर, कपिलवस्तु और नेपाल जाने वाले सैलानियों के लिए भी पर्यटक स्थल बने।

इस सपने का पूरा होना आसान नहीं था। वजह जिस समय यह सपना देखा गया था उस समय यह झील महानगर के गटर के रूप में तब्दील हो चुकी है। महानगर के करीब आधे दर्जन नालों का मल-जल सीधे इसमें गिरता था। किनारों से गुजरने पर पानी से दरुगध आती थी। झील का बड़ा हिस्सा जलकुंभी से पटा था। सिल्ट पटने से झील की औसत गहराई लगातार घट रही थी। पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से जैव विविधता लगातार घट रही थी, पर बतौर सांसद योगी इसके लिए संसद से लेकर सड़क तक लगातार आवाज उठाते रहे।

इसमें गति तब आई जब केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सूबे की कुछ अन्य झीलों के साथ रामगढ़ को भी राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में शामिल कर लिया। तबकी सरकारों द्वारा इसके बाद भी इसमें तमाम गतिरोध डाले गए पर अंतत: उनके लगातार प्रयास के कारण उनका ही नहीं महानगर के लाखों लोगों का सपना साकार हुआ।

योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तो इसकी खूबसूरती में और चार चांद लग गए। अब तो इसके पास ही चिड़ियाघर भी बन रहा है। यह कानपुर और लखनऊ के बाद प्रदेश का तीसरा चीड़ियाघर होगा। इसके अलावा वॉटर स्पोर्ट्स पार्क भी बन रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आज फिर होगी भारत-चीन सैन्य वार्ता, बेनतीजा समाप्त हुई कल बातचीत
Next Article चलती बस में यूपी में महिला से रेप…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?