प्रदेशउत्तर प्रदेशसीतापुर में बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

सीतापुर में बस और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

[object Promise]

सीतापुर। सीतापुर- बरेली नेशनल हाइवे पर महोली कोतवाली के नेवादा के समीप ढाबे पर खड़ी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से लुधियाना निवासी बस चालक, हेल्पर व गोंडा जिला निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई की।

लुधियाना पंजाब के गांव बिलासपुर थाना दरहा निवासी कर्मजीत पुत्र साधु सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि, वे कंपनी की दो बसों से एक साथ लुधियाना से श्रमिकों को लेकर बिहार जा रहे थे। शन‍िवार सुबह नवादा स्थित पंजाबी ढाबे पर बसों को खड़ी करके नीचे उतर रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

इससे बस के दूसरे चालक मोहन प्रसाद पुत्र गोमती प्रसाद मिश्र निवासी गोविंद नगर न्यू शिमलापुरी लुधियाना व दूसरी बस के हेल्पर धर्मेंद्र पुत्र हरभजन सिंह निवासी धनौली नाभा पटियाला की मौत हो गई। बस में सवार जितेंद्र तिवारी पुत्र शेषमणि तिवारी निवासी गांव बेलवा नोहर केसीपुर जनपद गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई । कोतवाली प्रभारी राजेंद्र शर्मा का कहना है कि, एक्सीडेंट में तीन की मौत हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories