[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लगातार तीसरे दिन आई पेट्रोल- डीजल के दाम में तेजी, कच्चा तेल भी हुआ महंगा
बिजनेस

लगातार तीसरे दिन आई पेट्रोल- डीजल के दाम में तेजी, कच्चा तेल भी हुआ महंगा

admin
Last updated: April 18, 2026 7:59 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपये लीटर हो गया है और डीजल 71.17 रुपये लीटर हो गया है। इन तीन दिनों दिल्ली में पेट्रोल 1.74 रुपये लीटर महंगा हो गया, तो डीजल की कीमत 1.78 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी देखी जा रही है। जिससे तेल के दाम में आगे और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है। पिछले सत्र में मुनाफावसूली के चलते बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के दाम में 5.89 फीसदी की गिरावट आई थी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को बढ़कर क्रमश: 73 रुपये, 74.98 रुपये, 80.01 रुपये और 77.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 71.17 रुपये, 67.23 रुपये, 69.92 रुपये ओैर 69.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में क्रमश: 54 पैसे, 63 पैसे, 52 पैसे और 48 पैसे की वृद्धि की गई। वहीं, डीजल का दाम चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 58 पैसे, 62 पैसे, 55 पैसे और 49 पैसे का इजाफा किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर मंगलवार को अगस्त डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 41.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले ब्रेंट क्रूड का भाव 41.44 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के जुलाई डिलीवरी अनुबंध पिछले सत्र से 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 38.63 डॉलर प्रति बैरल पर कोराबार चल रहा था। इससे पहले कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 38.85 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आज से UP में धार्मिक स्थल खुल गए , CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना  
Next Article Esha Gupta Topless: इस एक्ट्रेस की टॉपलेस Photo ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया कोहराम, जिसने देखा उसके छूट गये पसीने !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?