राष्ट्रीयCM केजरीवाल का ऐलान, राजधानी के सभी अस्पताल केवल दिल्ली के मरीजों...

CM केजरीवाल का ऐलान, राजधानी के सभी अस्पताल केवल दिल्ली के मरीजों के लिए रहेंगे !

[object Promise]

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार के अस्पतालों को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और निजी अस्पताल केवल दिल्ली के मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह व्यवस्था दिल्ली में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने के कारण की गई है। दिल्ली में अभी तक कुल 27,654 कोरोना मरीज दर्ज किए जा चुके हैं। यहां 761 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निजी अस्पतालों में केवल दिल्ली के निवासियों का ही इलाज करने की इजाजत होगी। हालांकि अपवाद स्वरूप उन अस्पतालों को ही बाहर के मरीजों के उपचार की अनुमति होगी, जो इस तरह का उपचार करते हैं, जो कहीं और उपलब्ध नहीं है। सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली की सीमाएं कल सोमवार से खुल जाएंगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, मॉल्स और धार्मिक स्थल भी कल से खोलने की इजाजत होगी। होटल और शादी घरों को अभी बंद रखा गया है क्योंकि सरकार को आने वाले वक़्त में उन्हें अस्पतालों में बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है।

अस्पतालों के संबंध में केजरीवाल ने कहा कि आज हुई कैबिनेट मीटिंग में चिकित्सा सुविधाओं के बारे में फैसला किया गया। सोमवार को राजधानी की सीमाएं खुलने के साथ ही यह व्यवस्था लागू होगी कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मौजूद 10 हजार बेड सिर्फ दिल्ली के निवासियों के लिए होंगे। किन्तु केंद्र सरकार के अस्पतालों के 10 हजार बेड सभी मरीजों के लिए होंगे। केंद्र सरकार के अस्पतालों में कोई भी उपचार करवा सकता है। दिल्ली के निजी अस्पताल भी केवल दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories