राष्ट्रीयCBI ने रिश्वत मामले में किया ईस्टर्न कोलफील्ड्स के क्लर्क को गिरफ्तार

CBI ने रिश्वत मामले में किया ईस्टर्न कोलफील्ड्स के क्लर्क को गिरफ्तार

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बताया कि उसकी टीम ने झारखंड के गोड्डा में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के एक क्लर्क रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि आरोपी गोकुल चंद्र साहा गोड्डा के राजमहल ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में क्लर्क के पद पर तैनात था। उसे शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 25,000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

सीबीआई ने इस शिकायत के आधार पर साहा के खिलाफ मामला दर्ज किया था कि साहा ने शिकायतकर्ता के पिता की मौत के बाद उनकी जगह अनुकंपा के आधार पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में 35,000 रुपये की मांग की थी।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “सीबीआई की टीम ने साहा को पकड़ने के लिए जाल फैलाया, जिसमें वह फंस गया। उसे शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 25,000 रुपये लेते पकड़ा गया।” उन्होंने बताया कि साहा के पास से संदेहास्पद दस्तावेज भी बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को धनबाद स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories