[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्‍ली दंगों का मास्टर माइंड ताहिर हुसैन के बचाव में फिर खड़ा हुआ AAP व‍िधायक अमानतुल्लाह खान, कहा- मुसलमान होने की मिली है सजा
राष्ट्रीय

दिल्‍ली दंगों का मास्टर माइंड ताहिर हुसैन के बचाव में फिर खड़ा हुआ AAP व‍िधायक अमानतुल्लाह खान, कहा- मुसलमान होने की मिली है सजा

admin
Last updated: April 17, 2026 2:14 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्‍ली। फरवरी में हुए दंगों को लेकर दिल्‍ली पुलिस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद सियासी बवाल मच गया है। पहले सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्‍लाह ने धर्म के आधार पर पक्षपाती कार्रवाई का आरोप लगाया। जवाब में मुख्‍य विपक्षी दल बीजेपी की ओर से एक नेता ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दे डाली। दिल्‍ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा है क‍ि AAP से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने कई जगहों पर हिंसा भड़काई। अदालत इस चार्जशीट पर जहां 16 जून को सुनवाई करेगी, उससे पहले पॉलिटिक्‍स शुरू हो गई है।

LG साहब किया आपकी दिल्ली पुलिस,नही जानती कि दिल्ली के देंगे कराने के लिए बीजेपी के नेता, कपिल मिश्रा,अनुराग ठाकुर,और परवेश वर्मा,भी ज़िम्मेदार हैं।
तो फिर दिल्ली दंगों में मुसलमानों की ही गिरफ़्तारी कियों।

— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) May 31, 2020

अमानतुल्‍लाह ने खेला मुस्लिम कार्ड
AAP विधायक अमानतुल्‍लाह खान ने दिल्‍ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर का नाम लेकर ट्वीट किया। खान ने दावा किया कि दिल्‍ली दंगों में पुलिस केवल मुसलमानों को गिरफ्तार कर रही है। एक और ट्वीट में उन्‍होंने कहा, “दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टर माइंड बनाया है, जबकि पूरा देश जनता हैं कि दंगे किसने कराए हैं। असल दंगाइयों से अभी तक पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की है, मुझे लगता है कि ताहिर हुसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सज़ा मिली है।”

अमानतुल्लाह खान, दिल्ली पुलिस ने अभी तो ताहिर हुसैन को पकड़ा है तो इतनी बौखलाहट, तब क्या हाल होगा तुम्हारा जब पर्दे के पीछे के असली किरदार पकड़े जाएंगे । चिंता मत करो,दिल्ली पुलिस ईमानदारी से कार्य कर रही हैं,दिल्ली जलाने वाले 1 भी व्यक्ति को छोड़ेंगे नही । https://t.co/jzEWqMsVlM

— Adesh Kumar Gupta (@adeshguptabjp) June 4, 2020

बीजेपी की तरफ से आया जवाब
अमानतुल्‍लाह के इस ट्वीट पर बीजेपी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। दिल्‍ली बीजेपी के प्रवक्‍ता तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने ट्वीट किया, “दंगे किस ने कराये वो तो दिल्ली पुलिस अन्तड़ियां निकाल के भी कबूल करवा लेगी। तुम बस अपना ध्यान रखना बाटला हाउस आतंकवादियों के दलाल, तेरा नम्बर भी आने वाला।” कपिल मिश्रा जिनपर हिंसा भड़काने के आरोप लगे थे और खान ने अपने एक ट्वीट में उनका नाम भी लिया था, उन्‍होंने ट्वीट किया, “ये बात केजरीवाल क्यों नहीं बोलता कि ताहिर हसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सजा मिली है। तुम और केजरीवाल मिलकर मुसलमानों को मूर्ख बना रहे हो, दंगो की साजिश कर रहे हो। खुली चुनौती – अगले 24 घण्टे में यहीं बात केजरीवाल से बुलवाकर दिखा कि ताहिर हसैन को मुसलमान होने की सजा मिली है।”

दंगे किस ने कराये वो तो दिल्ली पुलिस अन्तड़ियां निकाल के भी कबूल करवा लेगी । तुम बस अपना ध्यान रखना बाटला हाउस आतंकवादियों के दलाल, तेरा नम्बर भी आने वाला https://t.co/ioaQJnCNOx

— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) June 4, 2020

दिल्‍ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या ताहिर ने करवाई। ताहिर पर उमर खालिद से मिलने और हिंसा की रूपरेखा तैयार करने का आरोप लगाया है। हालांकि खालिद आरोपी नहीं है। हिंसा फैलाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप पुलिस ने लगाया है। चांदबाग हिंसा मामले में पुलिस ने कहा है कि ताहिर ने चांदबाग में हिंसा की शुरुआत की और भीड़ उनके घर की छत पर जमा हुई, जहां से पत्थर और पेट्रोल बम चलाए गए। ताहिर की पिस्टल जब्त कर ली गई है जो उसने हिंसा से ठीक पहले जारी करवाई थी।

ये बात केजरीवाल क्यों नहीं बोलता कि ताहिर हसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सजा मिली हैं

तुम और केजरीवाल मिलकर मुसलमानों को मूर्ख बना रहे हो , दंगो को साजिश कर रहे हो

खुली चुनौती –

अगले 24 घण्टे में यहीं बात केजरीवाल से बुलवाकर दिखा कि ताहिर हसैन को मुसलमान होने की सजा मिली हैं https://t.co/G75EJmnFX6

— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) June 4, 2020

अगर मुसलमान होने की सज़ा मिल रही है, तो तुम कैसे बच गए ? क्या तुम नक़ली मुसलमान हो ? https://t.co/Fd11ipn7t3

— Abhishek Mishra (@Abhishek_Mshra) June 4, 2020

[object Promise]
tahir-hussain-and-amantullah-khan.-file photo

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article “सीबीआई जांच की जरूरत नहीं निजामुद्दीन मरकज मामले में”- केंद्र सरकार
Next Article बैंक कैशियर को लगा बैठा गंदा शौक, खाली कर दिया पूरा बैंक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?