राष्ट्रीयगुजरात में कांग्रेस से दिया इस्तीफा 1 और MLA ने….

गुजरात में कांग्रेस से दिया इस्तीफा 1 और MLA ने….

[object Promise]

अहमदाबाद। गुजरात में राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे का सिनसिला जारी है। अबतक 8 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दिनों में तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है। इसमें कर्जन से अक्षय पटेल, कपराडा से जीतू चौधरी और मोरबी से ब्रिजेश मेरजा हैं। ब्रिजेश मेरजा ने आज अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। गढ्डा से प्रवीण मारू, लिंबडी से सोमा पटेल, अबडासा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, धारी से जेवी काकड़िया और डांग से मंगल गावित ने अपना इस्तीफा दिया था। वहीं, कल यानी गुरुवार को जिन दो विधायकों ने इस्तीफा दिया, वे अक्षय पटेल और जीतू चौधरी थे।

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कल कहा था कि दोनों कांग्रेस विधायक बुधवार शाम त्यागपत्र के साथ मेरे पास आए। मैंने उनका सत्यापन किया। उन्होंने मास्क लगाए थे। मैंने उन्हें उसे हटाने के लिए कहा और उनके चेहरों की पहचान करने के बाद फिर उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। वे अब सदन के सदस्य नहीं हैं।

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories