राष्ट्रीयगिन्नी गोल्ड के खिलाफ 53 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए मामला...

गिन्नी गोल्ड के खिलाफ 53 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने दिल्ली की एक कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 53 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए एक मामला दर्ज किया है। यह कंपनी सोने और हीरे के जेवरात बनाती है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक शिकायत पर गिन्नी गोल्ड प्रा. लिमिटेड और इसके पांच निदेशकों, गारंटर रही एक अन्य कंपनी एसकेजी डोर्स लिमिटेड और इसके दो निदेशकों, बैंक के पैनल पर रहे दो वकीलों और यूनियन बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

बैंक ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि ऋण लेने वाली इस कंपनी ने नई दिल्ली के पटेल नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से कैश क्रेडिट फैसिलिटी और बैंक गारंटी हासिल किया।

बैंक ने आरोप लगाया है कि गारंटर कंपनी ने उधारी लेने वाली कंपनी द्वारा हासिल की गई सुविधा के जमानत के रूप में बैंक के पक्ष में एक ऐसी संपत्ति को बंधक रखा, जो पहले ही बिक चुकी थी और उसका झूठा टाइटल डीड बैंक में जमा कर दिया।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि गिन्नी गोल्ड प्रा. लिमिटेड ने ऋण का पुनर्भुगतान नहीं किया और उसे गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया, जिससे बैंक को 53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories