प्रदेशउत्तर प्रदेशपिछले 24 घंटे में UP में 502 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने...

पिछले 24 घंटे में UP में 502 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और 12 लोगों की हुई मौत

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 502 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं और 12 मौतें हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 257 हो गई है, पॉजिटिव मामलों की संख्या 9733 है, जिसमें 3828 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। वहीं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक उपनिरीक्षक तथा तीन हेड कांस्टेबल के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चारों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनको मिलाकर अब तक नोएडा पुलिस के 13 जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से पांच पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं। अन्य जवानों का उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अफसर कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आज गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेक्टर -20 में तैनात एक उप-निरीक्षक व एक हेड कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इनकी ड्यूटी दिल्ली- नोएडा सीमा के झुंडपुरा जांच चौकी पर लगी थी।

उन्होंने बताया कि गांव शर्फाबाद स्थित निषिद्ध क्षेत्र में तैनात दो हेड कांस्टेबल जो कि थाना सेक्टर-49 में तैनात थे, वे भी आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों थाना फेस -3 के बैरक में रह रहे थे जहां कुछ दिन पूर्व एक कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद इन्हें भी पृथकवास में रखा गया था।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जब से कोविड-19 वायरस का संक्रमण शुरू हुआ है, तब से अब तक दो उप-निरीक्षक सहित 13 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से पांच कर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि नौ पुलिसकर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories