राष्ट्रीयशराबबंदी उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार, Court ने PM-केयर्स में 5000...

शराबबंदी उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार, Court ने PM-केयर्स में 5000 दान करने की शर्त पर दे दी जमानत

[object Promise]

पटना। पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) ने शराबबंदी के उल्लंघन के एक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को इस शर्त पर जमानत दी कि उन पर लगाए गए जुर्माने की रकम को वे पीएम केयर्स फंड (PM-CARES) में दान करेंगे। तीन ऐसे आरोपियों को 5000 से 25000 रुपये तक पीएम केयर्स में जमा कराने का आदेश दिया गया है। वकीलों ने बताया कि आरोपियों से बरामद शराब के मुताबिक कोर्ट ने ये जुर्माना लगाया है।

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अंजनी कुमार शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अवैध रूप से शराब रखने के मामले में जनवरी महीने से जेल में बंद बिहार के समस्तीपुर जिले के संतोष सहनी को पीएम केयर्स फंड में पांच हजार रुपए जमा करने और 20 हजार रुपये की जमानत राशि और समान राशि के अन्य दो निजी मुचलके पर जमानत दी। आरोपी को 18 लीटर देशी शराब और 600 लीटर कच्ची शराब बनाने की सामग्री बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया था।

कई और मामलों में भी जमानत पर रखी पीएम-केयर्स में दान की शर्त
आरोपी संतोष साहनी इस साल जनवरी से जेल में बंद था। पटना हाई कोर्ट ने पहले भी ऐसी अनोखी सजा सुनाई है। एक मामले में ट्रक पकड़े जाने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अन्य मामलों में पांच हजार, दस हजार, सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। सबसे कम तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस तरह अब तक तीन लाख रुपये से ज्यादा पीएम केयर्स फंड में जमा कराया जा चुका है।

कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी, तापमान नापने जैसी शर्तों पर भी जमानत
इससे पहले बेगूसराय एससी-एसटी थाने के एक मामले में आरोपी मनोज कुमार को इसी शर्त पर जमानत दी गई कि वह तीन महीने तक स्वयंसेवक के तौर पर कोरोना अस्पताल में सेवा करेगा। पटना के एक बिल्डर को सिविल कोर्ट में ही लोगों का तापमान नापने की सजा हाईकोर्ट ने सुनाई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories