राष्ट्रीयपिछले कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था पिता, नाबालिग बेटियों ने...

पिछले कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था पिता, नाबालिग बेटियों ने थाने पहुंच दर्ज कराया मामला

[object Promise]

दानापुर। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में एक पिता पर अपनी तीन नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बेटियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग पीड़ितों को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवा कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दानापुर स्टेशन के पास जूता सिलने का काम करता था। बेटियों ने पिता पर आरोप लगाया कि पिछले 6 वर्षों से कभी छोटी कभी मझली, कभी बड़ी बेटी पर पिता की गंदी नजर रहती थी। वो इनके साथ दुष्कर्म करता था। बच्चियों ने इसकी शिकायत मां से भी की। इसके बाद मां ने पिता से झगड़ा कर बच्चियों को उनके ननिहाल भेज दिया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चियों ने बताया कि जब मामला शांत हुआ तो बच्चियां फिर घर आ गईं तो उनके साथ पिता ने दोबारा उसी तरह का गंदा काम करना शुरू कर दिया।

बच्चियों ने खगौल थाने में दर्ज कराया पिता के खिलाफ मामला
मामला बढ़ने पर बच्चियों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि अब पिता के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करना जरूरी है। तीनों बच्चियों ने एक साथ मिलकर खगौल थाना में आकर अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सिटी एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories