[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुसीबत में फंसी महिलाओं की पुलिस तक पहुंचेगी आवाज पैनिक बटन दबाते ही
उत्तर प्रदेश

मुसीबत में फंसी महिलाओं की पुलिस तक पहुंचेगी आवाज पैनिक बटन दबाते ही

admin
Last updated: April 19, 2026 12:21 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

वाराणसी। बंद घरों में होने वाली हिंसा के खिलाफ पैनिक बटन अहम भूमिका निभाएगा। इसको दबाते ही नजदीकी लोगों के पास संकेत जाएगा और वे मदद के लिए फौरन चले आएंगे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वाराणसी में युवा वैज्ञानिक अंजलि श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा से निपटने के लिए पैनिक बटन बनाया है। इस बटन को दबाकर महिलाएं पुलिस व अपने नजदीकी लोगों की मदद ले सकेंगी।

अंजलि श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया है। इससे पहले भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए वह कई उपकरण बना चुकी हैं। अंजलि ने आईएएनएस को बताया कि इस डिवाइस को रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये जीपीएस तकनीक से जोड़कर तैयार किया गया है। इसमें एक से लेकर पांच आपातकाल पैनिक बटन जोड़े जा सकते हैं। यह 100 मीटर की रेंज पर काम करेगा। इसकी बैटरी करीब 8 माह तक चल सकती है। यह बटन बहुत छोटी है। इसे महिलाएं अपनी सुविधानुसार बेडरूम, बाथरूम में कहीं भी रख सकती हैं।

यह बटन 2,500 रुपये में बनकर तैयार हो गया है। जरूरत पड़ने पर इस बटन को दबाने से इसका संदेश पुलिस तक पहुंच जाएगा। जीपीएस के माध्यम से पुलिस को पहुंचने में आसानी होगी। इसमें ऑडियो रिकॉर्डिग भी हो जाती है, जो बाद में सबूत के तौर पर काम करेगी। यह डिवाइस गृहणियों और पीजी में रहने वाली युवतियों और छात्राओं के मुसीबत में फंसने पर काफी काम आ सकती है।

गोरखपुर के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया, “इस प्रकार की डिवाइस महिला अपराध को रोकने में सहायक होती है। यह इनोवेशन अच्छा है। इससे घर में रहने वाली महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा रुकेगी। इसमें अच्छे फंक्शन लगाए गए हैं।”

अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंचार्ज श्याम चैरसिया ने बताया, “अंजलि श्रीवास्तव पहले भी कई ऐसे उपकरण बना चुकी हैं। इससे पहले इन्होंने एंटी रेप जींस, शांकिंग ग्लब्स आदि बनाए थे। यह डिवाइस महिला सुरक्षा की ²ष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। खासकर कोरोनाकाल में यह काफी कारगर साबित होगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बहराइच : तेंदुए का आतंक महिला को घायल कर घुसा घर में….पकड़ा वन विभाग की टीम ने
Next Article ए. एच. इंटर कॉलेज में बने क्वारन्टीन सेंटर को कॉलेज प्रबंधक ने कराया सेनेटाइज,लेकिन कॉलेज में रखे बेड को नही हटाया प्रशासन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?