[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कैंट पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को
उत्तर प्रदेश

कैंट पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को

admin
Last updated: April 19, 2026 12:21 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित को गोरखपुर की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने में प्रयुक्त मोबाइल फोन उसके पास से बरामद हुआ है।

शाहपुर क्षेत्र के हनुमंतनगर निवासी पंकज गिरी को गिरफ्तार किया गया है। पंकज ने पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था। सपा कार्यकर्ताओं की तहरीर पर गोरखपुर की कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के साथ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।

यह है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री 29 मई को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम की वीडियो पार्टी के आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की गई थी। आरोप है कि उसी पोस्ट पर पंकज गिरी नाम के व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में गबीश दुबे की तरफ से दी गई तहरीर में इसे घोर आपराधिक कृत्य बताते करार देते हुए अविलंब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कैंट के प्रभारी थानेदार विवेक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सपा जिलाध्‍यक्ष ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी। सपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा था कि यदि उक्‍त आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्‍य होंगे। सपा जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नौ करोड़ भाजपा कार्यकर्ता कोरोना प्रभावित लोगों की कर रहे मदद
Next Article मध्य प्रदेश में भारी बारिश की 27 जिलों में चेतावनी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?