[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » MP के पूर्व मंत्री ने छोड़ी चप्पल पानी जलसंकट को लेकर
प्रदेश

MP के पूर्व मंत्री ने छोड़ी चप्पल पानी जलसंकट को लेकर

admin
Last updated: April 18, 2026 9:34 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कमल नाथ की सरकार गिराने वालों में से एक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की पानी की समस्या के निपटारे की मांग को लेकर चप्पल पहनना छोड़ दिया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जलसंकट का समाधान होने तक कड़ी धूप में भी नंगे पैर ही सड़क पर चलेंगे। तोमर की गिनती पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में होती है। वे ग्वालियर से विधायक रहे हैं। कमल नाथ सरकार में मंत्री भी थे। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद जिन 22 तत्कालीन विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था, उनमें एक तोमर भी थे।

तोमर अपनी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक पानी की समस्या का निदान नहीं हो जाता, नंगे पैर ही चलेंगे, चप्पल नहीं पहनेंगे।

वहीं, उनके विरोधी उन पर यह कहकर तंज कस रहे हैं कि तोमर ने मंत्री पद पाने के लिए चप्पल-त्याग किया है। विरोधियों का तर्क है कि तोमर ने चर्चा में बने रहने और मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा किया है। जबकि तोमर का कहना है कि उन्होंने यह कदम क्षेत्र की जनता के लिए उठाया है।

तोमर लगातार चर्चाओं में रहते आए हैं। पिछले दिनों उन्होंने ग्वालियर में नाले में उतरकर सफाई की थी और उसके बाद भोपाल स्थित अपने आवास के पार्क में झाडू लगाई थी। इतना ही नहीं, मास्क न लगाने को लेकर जब उनके बेटे का एक पुलिसकर्मी से विवाद हुआ तो खुद बेटे को लेकर पुलिस के सामने पहुंच गए और बेटे से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मंगवाई थी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लालू का सत्ताधारी पार्टी पर निशाना, दिए नीतीश राज को 18 नाम…
Next Article प्रधानमंत्री का पत्र पहुँचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता राजस्थान के 25 लाख घरों तक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?