[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में वाहनों से हटाए गए प्रतिबंध,खुलेंगी अब सभी दुकानें
राष्ट्रीय

दिल्ली में वाहनों से हटाए गए प्रतिबंध,खुलेंगी अब सभी दुकानें

admin
Last updated: April 17, 2026 2:16 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में अब सभी दुकानें और बाजार एक साथ खुल सकते हैं। इससे पहले दुकानें सम और विषम संख्या के आधार खुल रही थीं, जिसके तहत एक दिन सम संख्या वाली दुकानें और दूसरे दिन विषम संख्या वाली दुकानें खोली जा रही थीं। अब दिल्ली सरकार द्वारा सभी दुकानों को रोज खोले जाने की अनुमति दे दी गई है। सभी बाजार और दुकानें खोलने की अनुमति देने के साथ ही दिल्ली सरकार ने दुपहिया वाहनों, कारों, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि से जुड़ी शर्तें भी वापस ले ली हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है, इसलिए अब हम भी ऑटो में केवल एक ही सवारी बिठाने का नियम वापस ले रहे हैं। कार में ड्राइवर के अतिरिक्त सिर्फ दो और लोगों के बैठने का नियम भी वापस लिया जा रहा है। अब लोग कार और ऑटो में पहले की तरह यात्रा कर सकते हैं।

इसी तरह अब स्कूटी व मोटरसाइकिल पर भी पहले की तरह दो लोग यात्रा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में सभी उद्योगों को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है। हालांकि केंद्र सरकार के नियम अनुसार अभी भी अभी भी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को 1295 नए मामले मिलने के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 19844 मामले हो चुके हैं। इनमें से 8478 व्यक्ति अभी तक स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में इस समय 10893 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं।

दिल्ली सरकार ने 5781 कोरोना पॉजिटिव रोगियों को उनके घर में ही आइसोलेशन में रखा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आज 1 जून से ‘अनलॉक-1’ शुरू, पिछले 24 घंटे में 8,237 नए मामले सामने आए
Next Article इंटरनेट पर Poonam Pandey की इतनी हाॅट वीडियो देख आपके छूट जायेंगे पसीने !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?