प्रदेशउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 7701, 262 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 7701, 262 नए मरीज

[object Promise]

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस के 262 नए मरीज सामने आए, और इसके साथ ही वायरस संक्रमितों की संख्या 7701 हो गई है। वायरस के कारण अभी तक 213 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 4651 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के आगरा में 875, मेरठ 424, नोएडा 409, लखनऊ 370, कानपुर नगर 367, गजियाबाद 295, सहारनपुर 257, फिरोजाबाद 254, मुरादाबाद 223, वाराणसी 175, रामपुर 172, जौनपुर 169, बस्ती 167, बाराबंकी 152, अलीगढ़ 145, हापुड़ 145, अमेठी 132, बुलंदशहर 119, अयोध्या 108, सिद्घार्थ नगर 107, गाजीपुर 104, बिजनौर 95, प्रयागराज 91, आजमगढ़ 89, संभल 88, बहराइच 85, सुल्तानपुर 80, संतकबीर नगर 79, प्रतापगढ़ 78, गोरखपुर 76, मथुरा 76, मुजफ्फनगर 74, देवरिया 72, रायबरेली 72, लखीमपुर खीरी 68, गोंडा 63, अम्बेडकर नगर 61, अमरोहा 61, कन्नौज 57, बरेली 52, महराजगंज 51, इटावा 50, हरदोई 50, फतेहपुर 48, कौशांबी 48, पीलीभीत 46, शामली 44, बलिया 43, जलौन 43, सीतापुर 41, बागपत 40, बलरामपुर 40, भदोही 39, मैनपुरी 39, बदायूं 38, चित्रकूट 37, झांसी 37, फरूखाबाद 35, मिर्जापुर 34, उन्नाव 33, औरया 29, एटा 29, श्रावस्ती 29, हाथरस 28, बांदा 23, मऊ 23, चंदौली 22, कानपुर देहात 20, शाहजहांपुर 20, कासगंज 16, महोबा 12, कुशीनगर 11, सोनभद्र, 8, हमीरपुर 6, ललितपुर में 3 लोग अबतक कोरोना संक्रमित हुए हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाते हुए शुक्रवार को 5-5 सैंपल के 667 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल के 55 पूल लगाए गए। 667 वाले पूल में 102 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जबकि 55 वाले पूल में से आठ पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सर्विलांस का काम जारी है और अब तक 13223 इलाकों में सर्विलांस का कार्य हुआ है। 3 करोड़ 87 लाख 14 हजार 819 लोगों का सर्विलांस किया गया है। आशा वर्कर्स द्वारा अबतक 11 लाख 11 हजार 869 कामगारों और श्रमिकों की ट्रैकिंग की गई है। इनमें से 1022 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप का हम लगातार उपयोग कर रहे हैं। कंट्रोल रूम से 44 हजार 79 लोगों को हम फोन कर चुके हैं। इनमें से 114 लोगों ने बताया कि वो संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मोहन ने बताया कि प्रदेश में सात दिन से अधिक दिनों के लिए जो आएगा, उसको होम क्वोरंटीन में रहना होगा। उल्लंघन की स्थिति में उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छठे दिन की जांच यदि नेगेटिव आती है तो उसका होम क्वारंटाइन समाप्त हो जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories