प्रदेशउत्तर प्रदेशकोरोना सैंपल छीनकर भागा बंदर ने बढ़ाया कोरोना का खौफ, मचा...

कोरोना सैंपल छीनकर भागा बंदर ने बढ़ाया कोरोना का खौफ, मचा हड़कंप, पेड़ पर चढ़ चबाने लगा किट

[object Promise]

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक बंदर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लैब के अंदर घुस आया। बंदर ने लैब टेक्निशियन से कोरोना सैंपल वाला पैकेट छीन लिया और भाग गया। हॉस्पिटल स्टाफ पीछे भागा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया और किट चबाने लगा। हॉस्पिटल स्टाफ ने उसका वीडियो बनाया। हालांकि वीडियो बनाने वाले लैब टेक्निशन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि कोविड-19 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ के एलएलआरएम लैब में ले जाया गया था। लैब टेक्निशन के हाथ से बंदर सैंपल छीन ले गया। लैब में मौजूद मेडिकल स्टाफ बंदर के पीछे सैंपल छीनने के लिए दौड़ा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया।

सैंपल चबाकर वहां से भागा
नीचे खड़ा स्टाफ बंदर से सैंपल वापस पाने की जुगत लगाने लगा लेकिन उसी दौरान बंदर ने दांतों से सील बंद सैंपल फाड़ना शुरू कर दिया। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। अस्पताल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन बंदर सैंपल दांतों से चबाकर वहां से भाग गया।

संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत
बंदर के भागने के बाद इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि कहां सैंपल से बंदर संक्रमित न हो जाए और उससे इलाके में संक्रमण न फैल जाए। वन विभाग के लिए उस बंदर को चिन्हित करना मुश्किल है।

लैब टेक्निशन को नोटिस
इधर सूत्रों का कहना है कि जिस लैब टेक्निशन ने बंदर का सैंपल चबाते हुए वीडियो बनाया उसे हॉस्पिटल प्रशासन ने नोटिस दिया है। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उसने यह बात बाहर क्यों लीक की।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories