प्रदेशउत्तर प्रदेशगोरखपुर में 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत का चौंकाने वाला सच...

गोरखपुर में 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत का चौंकाने वाला सच आया सामने

[object Promise]

बरेली। आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे साफ हो रहा है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से हुई है। दरअसल, मौत के जो लक्षण सामने आए हैं, उनमें दो वजह दिख रही हैं।  गोरखपुर में 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत की वजह भीषण गर्मी रही। आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ाें के तीन शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला। गोरखपुर के खजनी रेंज के बेलघाट स्थित एक बाग में तीन सौ से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए थे।

इसके बाद गोरखपुर से बुधवार को टीम तीन चमगादड़ों के शव लेकर आईवीआरआई पहुंची थी। यहां शाम को पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन तब वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। गुरुवार को वैज्ञानिकों ने कुछ और जांचें कीं, तब मौत की वजह साफ हुई।

एक तो भीषण गर्मी का होना, दूसरे करंट लगना। जहां चमगादड़ों की मौत हुई है, वहां बिजली की लाइनें ही नहीं हैं। लिहाजा यह साफ है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से ही हुई है।

आईवीआरआई डायरेक्टर ने बताया कि इस दौरान रैबीज और कोरोना की भी जांच की गई। दोनों ही जांचे निगेटिव आईं हैं। यानी चमगादड़ों की कोरोना या रैबीज से मौत होने का जो संदेह जताया जा रहा था, वह निर्मूल साबित हुआ है। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories