राष्ट्रीयशिवसेना के मुखपत्र सामना ने ही खोली पोल, ईद के दौरान जश्न...

शिवसेना के मुखपत्र सामना ने ही खोली पोल, ईद के दौरान जश्न मनाने के लिए दी विशेष समुदाय के लोगों को छूट

[object Promise]

मुंबई । जब से उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं, शिवसेना पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। अब उसके मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक लेख से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस लेख के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंब्रा में समुदाय विशेष के लोगों को लॉ़कडाउन के बावजूद ईद मनाने के लिए विशेष रियायत दी गई।

लेख में कहा गया कि ईद-उल-फितर के मद्देनजर अल्पसंख्यक समुदाय को छूट दी गई थी। लेकिन अब ईद का जश्न खत्म हो चुका है, इसलिए सरकार दोबारा से लॉकडाउन के नियमों में सख्ती कर रही है। अब चिकन-मटन की दुकानें बंद रहेंगी और केवल मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी।

लेख में लिखा गया कि रमजान के मद्देनजर किसी भी प्रकार के तनाव को रोकने के लिए मुंब्रा निवासियों की अपील पर दी गई रियायत अब ईद के बाद जल्द खत्म होने वाली है। ठाणे नगर निगम ने कड़े लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ये सख्ती 27 मई से लागू होगी।।इस दौरान दूध की दुकानें और दवाई की दुकानें को छोड़कर सभी दुकानें जैसे मछली, चिकन, और मीट की दुकानें पूरी तरह बंद होंगी।

इस समय देश में कोरोना के एक तिहाई मामले महाराष्ट्र में ही सक्रिय हैं। ऐसे में शिवसेना के मुखपत्र सामना का समुदाय विशेष के लोगों पर अलग से इनायत बख्शने और कोरोना का खतरा होने के बावजूद उन्हें छूट देने की बात मानना, बड़ा कबूलनामा है।

ठाणे नगर निगम द्वारा जारी सर्कुलर में कोरोना मामलों में वृद्धि की चेतावनी देते हुए लिखा गया कि सख्त लॉकडाउन घोषणा के बाद, इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने दुकानों और सब्जी मंडियों में भीड़ देखी है। इसलिए अब यहाँ मेडिकल और दूध की दुकानों को छोड़कर किसी भी दुकानों को खुले रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पिछले दिनों मुंब्रा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक इजाफा देखा गया था। अब तक देश की आर्थिक राजधानी से कोरोना के 298 केस सामने आ चुके हैं। स्वयं नेशनलिस्ट कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड भी पिछले महीने कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

पूरे महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 54हजार मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 60 प्रतिशत मामले केवल मुंबई से हैं। यहाँ पर मृत्यु का आँकड़ा भी 1000 के पार पहुँच गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में भले ही पिछले दो दिन में ये कोरोना केसों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन पिछले लगातार दो हफ्तों में यह आँकड़ा 1000 से भी अधिक रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories