राष्ट्रीय‘Crime Patro’ फेम एक्ट्रेस ने लगा ली फांसी, काम न मिलने से...

‘Crime Patro’ फेम एक्ट्रेस ने लगा ली फांसी, काम न मिलने से थीं डिप्रेशन में

[object Promise]

शोबिज इंडस्ट्री से एक और दुखभरी खबर आई है। टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में नजर आईं ऐक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रेक्षा लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण परेशान थीं।

‘क्राइम पेट्रोल’ फेम ऐक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर दी जान, काम न मिलने से थीं डिप्रेशन मेंप्रेक्षा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थीं। उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड में ऐक्टिंग की और कुछ और सीरियलों में भी काम किया। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रेक्षा को लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था और इस वजह से निराश होकर आत्महत्या कर ली।

पिता के मुताबिक, लॉकडाउन होने के कारण प्रेक्षा घर आ गई थीं। मुंबई जिस तरह से कोरोना बढ़ रहा था और लगातार लॉकडाउन था, उससे प्रेक्षा को लगने लगा कि शायद लंबे समय तक काम नहीं मिलेगा। इसी के चलते वह डिप्रेशन में चली गईं और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

प्रेक्षा मेहता थिअटर में भी ऐक्टिव थीं। उन्होंने थिअटर ग्रुप ‘ड्रामा फैक्टरी’ से शुरुआत की और यहीं से ऐक्टिंग का चस्का लग गया। प्रेक्षा का पहला नाटक था ‘खोल दो’। इसमें उनकी ऐक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके बाद प्रेक्षा मेहता ने कुछ और नाटकों में काम किया, जिनमें ‘खूबसूरत बहू’, ‘बूंदें’, ‘राक्षस’, ‘प्रतिबिंबित’, ‘पार्टनर्स’ और ‘अधूरी औरत’ जैसे कई और नाटक शामिल हैं।

प्रेक्षा मेहता ने मौत से ठीक पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मेसेज लिखा, जो झकझोरने वाला है। लिखा था, ‘ सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।’कुछ दिनों पहले लॉकडाउन में काम न मिलने और डिप्रेशन के चलते टीवी ऐक्टर मनमीत ग्रेवाल ने भी खुदकुशी कर ली थी। लॉकडाउन में ऐसे कई लोग हैं जो बेरोजगार हो गए हैं। बहुत से ऐसे ही जिन्हें पेमेंट नहीं दी गई और वे पाई-पाई को मोहताज हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories