राष्ट्रीयसीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला कामरान मुंबई...

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला कामरान मुंबई से गिरफ्तार

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले युवक को अरेस्ट कर लिया है। 25 साल के कामरान अमीन ख़ान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की बात कबूल कर ली है। तकनीकी और ग्राउंड इंटेलिजेंस की सहायता से कामरान को ईस्टर्न मुंबई स्थित चूनाभट्टी क्षेत्र के म्हाडा कॉलोनी से अरेस्ट किया गया। उसने यूपी सोशल मीडिया डेस्क को व्हाट्सप्प कर के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी थी।

उसने शुक्रवार को एक मोबाइल फोन के माध्यम से ये धमकी दी थी। उसने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बम धमाके में मार डाला जाएगा। इसके बाद लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज किया गया था और साथ ही यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने इस मामले में जाँच शुरू कर दी थी। महाराष्ट्र ATS के कालाचौकी यूनिट को यूपीए एसटीएफ से जो सूचना मिली, उस आधार पर कार्रवाई की गई।

डंप डेटा और ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपित के लोकेशन को ट्रेस किया गया। उसने धमकी देने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था, किन्तु जैसे ही आरोपित ने इसे ऑन किया, पुलिस को भनक लग गई। उसे गिरफ्तार कर यूपी एसटीएफ के हवाले कर दिया गया है। कामरान को रविवार (मई 24, 2020) को अदालत में पेश किया जाएगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories