राष्ट्रीयश्रमिक ट्रेन में जन्मे बच्चे का नाम रखा ‘लॉकडाउन यादव’, CM शिवराज...

श्रमिक ट्रेन में जन्मे बच्चे का नाम रखा ‘लॉकडाउन यादव’, CM शिवराज ने दी बधाई

[object Promise]

बुरहानपुर/भोपाल: कोरोनावायरस महामारी के बीच एक श्रमिक एक्सप्रेस में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम ‘लॉकडाउन यादव’ रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन यादव को बधाई दी है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में रहने वाली रीता यादव मुम्बई से श्रमिक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से बुरहानपुर के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया, और उसका नाम भी ‘लॉकडाउन यादव’ रख दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, “बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तर प्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ। इन परिस्थतियों में जन्मे बेटे का नाम बहन ने ‘लॉकडाउन यादव’ रखने का फैसला किया। अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हे लॉकडाउन को आशीर्वाद, शुभकामनाएं!”

चौहान ने आगे कहा, “नन्हे ‘लॉकडाउन यादव’ को बहुत प्यार! बुरहानपुर कलेक्टर, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हमारी बहन और नवजात भांजे की अच्छी तरह देखभाल की और उनके गृह नगर, उत्तर प्रदेश जाने की समुचित व्यवस्था की। इसके लिए धन्यवाद देता हूं। बहन और परिवार को नए मेहमान के लिए बधाई!”

जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने प्रवासी परिवार को घर तक भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था की, और बच्चे के लिए कपड़े, भोजन, पेय पदार्थ तथा सहायता राशि के रूप में पांच हजार रुपये नगद प्रदान किए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories