राष्ट्रीयमहाराष्ट्र : पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग के बाद अब नांदेड़...

महाराष्ट्र : पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग के बाद अब नांदेड़ के आश्रम में साधु का बेरहमी से हत्या

[object Promise]

नांदेड़ ।महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की मॉब लिंचिंग के बाद अब नांदेड़ में लिंगायत समुदाय के साधु की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लिंगायत समाज के ही एक शख्स साईनाथ राम ने साधु की हत्या की है। साधु के अलावा पास के ही इलाके में एक और शख्स की हत्या की गई है, जिसे पुलिस आरोपी साईनाथ का साथी मान रही है।

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे से साढ़े 12 के बीच साधु की हत्या हुई है। आरोपी आश्रम का दरवाजा तोड़कर अंदर नहीं घुसा था बल्कि गेट अंदर से खोला गया था। साधु की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ ने उनके शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी। उसने साधु के शव को उनकी ही कार में रखकर ले जाने की कोशिश की लेकिन कार गेट में ही फंस गई। इससे मठ के छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्होंने भागकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी बीच रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और डेड बॉडी मिली।

दूसरे मृतक का नाम भगवान राम शिंदे है। पुलिस के मुताबिक आरोपी साईनाथ का साथी है और स्कूल के पास मृत पाया गया है। आरोपी भी लिंगायत समाज का है। बहरहाल, आरोपी ने साधु की हत्या क्यों की और उसके बाद अपने साथी की भी क्या उसी ने हत्या की है, इन सब तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। बताया गया कि साधु महाराज साल 2008 से निर्वाणी मठ संस्थान में आए थे। यह तकरीबन सौ साल पुराना मठ है।

 

वहीं, इस बीच प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान मेें लिया है। वह रविवार दोपहर इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि इससे पहले पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की भीड़ ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को लेकर उद्धव सरकार की काफी आलोचना हुई थी। मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories