राष्ट्रीयबीजेपी नेता पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित, कारण है बड़ा...

बीजेपी नेता पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित, कारण है बड़ा हैरान करने वाला !

[object Promise]

चंडीगढ़। लॉकडाउन में महिला मित्र से मिलने गए और फ्लैट से उतरते वक्त घायल हुए हरियाणा बीजेपी के नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को बीजेपी ने 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दिया है।

हरियाणा बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला ने कथूरिया ने यह कार्रवाई की है। कथूरिया चंडीगढ़ में एक महिला मित्र के फ्लैट की बालकनी से गिर गए थे और इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं के बाद पार्टी ने कार्रवाई की है।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार 24 मई को पत्र जारी कर चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया. इसके बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने इस बारे में पत्र जारी कर जानकारी दी। कथूरिया करनाल जिले के भाजपा के प्रमुख नेताओं में माने जाते रहे हैं. इससे पहले वह किसी तरह के विवाद में नहीं आए हैं।

कथूरिया शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में अपनी एक महिला मित्र के फ्लैट में गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान किसी के आ जाने पर वह बालकनी से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे और गिर गए. उनको इससे काफी चोटें आईं और फिलहाल वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जाता है कि चंद्रप्रकाश कथूरिया फिलहाल डिप्रेशन में हैं । उन्हें मोहाली के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराने की इजाजत मांगी. पुलिस प्रशासन ने कथूरिया को फोर्टिस में भर्ती करा दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories