राष्ट्रीयसोनिया गांधी के खिलाफ FIR , PM Cares Fund की गलत जानकारी...

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR , PM Cares Fund की गलत जानकारी देने का आरोप

[object Promise]

बंगलूरू । देश इस समय कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है लेकिन इसी बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान जारी है। इसी घमासान के बीच कर्नाटक के शिमोगा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पीएम केयर्स फंड को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की है।

एफआईआर में दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की तरफ से गलत दावे किए गए और सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें पीएम केयर्स फंड से भी कुछ संबंधित आरोप लगाए गए जोकि गलत थे। इसके आधार पर कांग्रेस अध्यक्षा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रवीण नाम के स्थानीय वकील ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपील की है कि सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाती रही है।

इसके अलावा कांग्रेस ने पीएम केयर्स फंड की जानकारी को सार्वजनिक किए जाने की अपील की है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी की तरफ से इस बारे में लगातार सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र लिखा जा चुका है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories