राष्ट्रीयदो युवको ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रही महिला का नहाते वक्त...

दो युवको ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रही महिला का नहाते वक्त बनाया विडियो, मचा हडकंप

[object Promise]

सागर। कोरोना वायरस (Corona Virus) और लॉकडाउन (lockdown) की वजह से बाहर राज्यों में फंसे लोग लौट कर अपने-अपने घर वापस आ रहे हैं। वापस आ रहे लोगों को एक हफ्ता क्वारंटाइन (Quarantine) सेंटर में रहने की हिदायत दी गई है। लेकिन यह क्वारंटाइन सेंटर कितने असुरक्षित हैं इसका अंदाजा आपको इस खबर के बाद लग जाएगा। ताजा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है सागर जिले का है। यहं एक सेंटर में दो युवकों ने एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे।

बनाना चाहते थे संबंध

मध्य प्रदेश के सागर जिले के अंदर आने वाले गढ़कोटा के एक क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला रुकी हुई थी। इसी में दो युवक भी थे महिला का कहना है कि जब वह 1 दिन नहा रही थी तो किसी तरह दोनों युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद दोनों युवक महिला को ब्लैकमेल करने लगे। उन दोनों की मंशा महिला के साथ संबंध बनाने की थी। बहरहाल इस मामले के बाद यह समीक्षा की जा रही है कि जिस सेंटर में महिलाओं को रखा जा रहा है वह कितनी सुरक्षित है या है भी कि नहीं।

ठीक नहीं थी दोनों लड़कों की मंशा
बताया जा रहा है कि महिला ने वीडियो बनाते हुए दोनों युवकों को देख लिया और उसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। यह भी बताया जा रहा है कि यह दोनों युवक क्वारंटाइन सेंटर के पास घूम रहे थे तभी उन्होंने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि दोनों युवक वीडियो के जरिए उस पर संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहे थे।

बहरहाल पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है दोनों युवकों के नाम सुनील और लक्ष्मण लड़िया बताए जा रहे हैं। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसका वीडियो बनाकर उसको वायरल करने की धमकी दे रहे थे इस धमकी से परेशान होकर ही महिला ने देर रात दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अब अगर क्वारंटाइन में ऐसी ऐसी घटनाएं होगी तो फिर उसकी सुरक्षा का क्या। जब सरकार द्वारा बनाए गए सेंटर में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो फिर पूरे प्रदेश की क्या बात की जाएगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories