प्रदेशउत्तर प्रदेशबस पॉलिटिक्स: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह प्रियंका को ही घेरा, सुनाई खरीखोटी

बस पॉलिटिक्स: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह प्रियंका को ही घेरा, सुनाई खरीखोटी

[object Promise]

रायबरेली । उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) में एक हजार बसों को लेकर शुरू हुई राजनीति अब और तूल पकड़ती जा रही है। इस राजनीति में कांग्रेस की विधायक (Congress MLA) और गांधी परिवार की बेहद नजदीकी मानी जाने वाली अदिति सिंह (Aditi singh) भी कूद गई हैं। खास बात यह है कि अदिति सिंह ने बीजेपी (BJP) को नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी को निशाना बनाया है। ट्विटर के जरिए वह कांग्रेस (Congress) पर बरसी हैं और कहा है कि अगर बसें हैं तो राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाईं? उन्होंने कांग्रेस को ही कहा है कि इस कोरोना के इस संकट की घड़ी में सियासत न करें।

अभी तक भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार ही कांग्रेस पर राजनीति करने और फर्जीवाड़े का आरोप लगा रही थी लेकिन अब उनके अपनों ने ही उनके ऊपर भड़कना शुरू कर दिया है। रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पर ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कैसा क्रूर मजाक है?

‘निम्न सियासत की क्या जरूरत?’
अदिति सिंह ने ट्वीट किया, ‘आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? एक हजार बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व ऐबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के, यह कैसा क्रूर मजाक है, अगर बसें थीं तो राजस्थान (Rajasthan),पंजाब (Punjab), महाराष्ट्र (Maharashtra) में क्यूं नहीं लगाई?’

राजस्थान सीएम को बनाया निशाना
अदिति सिंह यहीं नहीं रुकी। उन्होंने एक और ट्वीट किया और राजस्थान के सीएम पर हमला बोला। अदिति ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें। तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक ना छोड़ पाई, तब योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।’

अदिति सिंह ने जहां कांग्रेस पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया तो वहीं राजस्थान सीएम को निशाने पर भी लिया। अदिति सिंह ने अपने ट्वीट में योगी की तारीफ की और उन्हें इस ट्वीट में टैग भी किया। उन्होंने लिखा की योगी जब कोटा से छात्रों को वापस यूपी लाए तो राजस्थान के सीएम ने भी उनकी तारीफ की थी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories