प्रदेशउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने दुकानदारों को सचेत करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से...

जिलाधिकारी ने दुकानदारों को सचेत करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन कराने के दिये निर्देश

[object Promise]
उन्नाव । जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक  विक्रान्तवीर ने  संयुक्त रूप से लाॅकडाउन के दौरान जारी गाइड लाइन के अनुसार बडे चौराहे पर खुली दुकानों की स्थित को जाना मौके पर उपस्थित दुकानदारों को सचेत करते हुये कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने, सभी को मास्क सेनिटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। अन्यथा की दशा में जुर्माना लगाया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान हाइवे स्थित गदनखेड़ा चैराहे के निकट जी0 कॅालेज आॅफ पैरामायसी में गैर प्रान्त से आये हुये प्रवासी श्रमिकों की हकीकत जानने काॅलेज गये। प्रवासियांे से मिलकर उनके हाल चाल लिये तथा भोजन गुणवत्ता परक दिये जाने एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर रिर्पांेट मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव को समय से भेजे जाने के निर्देश दिये। जनपद के जाजमाऊ सीमा पर कुछ प्रवासियों को स्लीपर दिये गये। छोटे व बड़े वाहन धीमी व नियंन्त्रित गति से चलाये जाने पर जोर दिया। इस दौरान बैरियर्स पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर वाहनों की सघन जांच करते रहें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये अल्प विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैनात जो अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर नही पाये गये उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा वी0आई0पी0 फैमिली रेस्टोरेंट में अल्पविश्राम स्थल आदि की व्यवस्था को देखा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories