[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट 40 हजार करोड़ बढ़ाया, राहुल गाँधी ने जताया आभार
राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट 40 हजार करोड़ बढ़ाया, राहुल गाँधी ने जताया आभार

admin
Last updated: April 17, 2026 2:22 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी की इस घड़ी में देश के मजदूरों को राहत मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट में 40 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘पीएम मोदी ने UPA काल में सृजित MNREGA स्कीम के लिए 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बजट देने की मंज़ूरी दी है। MNREGA की दूरदर्शिता को समझने और उसे बढ़ावा देने के लिए हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं ।’

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से सम्बंधित पांचवीं और अंतिम चरण की घोषणाएं कीं।वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि आपदा को अवसर में बदलने की आवश्यकता है। उसी के अनुसार यह आर्थिक पैकेज तैयार किया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस पैकेज में लैंड, लेबर, लॉ, लिक्विडिटी पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि शहरों से गांवों की तरफ जा रहे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार की कमी न हो इसलिए मनरेगा का बजट 40,000 करोड़ रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर के लिए उन्होंने नई नीति का भी ऐलान किया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सोफी चैधरी के सेक्सी वीडियो देख आप हो जायेंगे बेकाबू, फैंस को दिया हॉटनेस का ओवरडोज !
Next Article भाजपा नेता को पीटा, लगवाई उठक-बैठक, मौलाना साद की आलोचना करना पड़ गया महंगा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?