[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लॉकडाउन 4.0 : किस क्षेत्रों में शुरू हो सकता है कामकाज, जाने किसमें मिल सकती है छूट !
उत्तर प्रदेश

लॉकडाउन 4.0 : किस क्षेत्रों में शुरू हो सकता है कामकाज, जाने किसमें मिल सकती है छूट !

admin
Last updated: April 19, 2026 12:24 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ। 17 मई के बाद देश में लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) की शुरूआत हो जाएगी। चौथे लॉकडाउन में पहले की तुलना में काफी कुछ बदलाव किया जाएगा। संभावना है कि लॉकडाउन 4.0 में पहले से थोड़ी ज्यादा रियायत दी जाएगी। जिस तरह लॉकडाउन 3.0 में ग्रीन और ऑरेंज जोन में छूट दी गई है, उसी तरह लॉकडाउन 4.0 में प्रदेश भर में छूट दी जाएगी। हालांकि, हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का पालन पहले की तरह सख्ती से किया जाएगा।

इन इलाकों में छूट नहीं दी जाएगी। सरकार की तरफ से जो तैयारी है उसके अनुसार, लॉकडाउन 4.0 में हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में कारखानों और फैक्ट्रियों को चलाने की इजाजत दी जाएगी। बाजारें व दुकानें खुल सकती हैं। कंस्ट्रक्शन के काम को इजाजत दी जा सकती है। इसी के साथ सरकार रेस्टोरेंट और होटल खोलने की अनुमति पर भी विचार कर सकती है। एक जिले से दूसरे जिले में परिवहन की भी इजाजत दे सकती है सरकार।

कंस्ट्रक्शन के काम को इजाजत
लॉकडाउन के वर्तमान चरण में ज्यादातर बिजनेस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू चल रहे हैं। लॉकडाउन 4.0 में पूरे प्रदेश में ऐसा सिस्टम लागू किया जा सकता है। यूपी में योगी सरकार कंस्ट्रक्शन के काम को इजाजत दो सकती है। अगर कंस्ट्रक्शन के काम को इजाजत मिलती है, तो इससे मजदूरों की रोजी रोटी फिर से शुरू हो सकती है और उनका पलायन भी रोका जा सकता है। बाजारें और दुकानें खुल सकती हैं। लेकिन इस दौरान भी सोशल गैदरिंग पर मनाही रहेगी। मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, शादी विवाह स्थल और ऑडिटोरियम जैसे सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे।

खुल सकते हैं रेस्टोरेंट और होटल
यूपी सरकार रेस्टोरेंट और होटल खोलने की अनुमति पर भी विचार कर रही है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में केंद्र सरकार के द्वारा तय मापदंडों को छोड़कर ज्यादातर प्रतिष्ठान खुले हैं। जो बंद है, उनमें स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, होटल, मॉल, मल्टीप्लेक्स और सोशल गैदरिंग वाले अन्य स्थल हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वित्तमंत्री सीतारमण की घोषणा की नितिन गड़करी ने खोली पोल, चिदंबरम ने दागे सवाल
Next Article हाईकोर्ट ने कहा-लाउडस्पीकर से अजान को धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं कहा जा सकता

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?