राष्ट्रीयये इलेक्ट्रिक बाइक आपके बैग में आ जाएगी , वजन 5kg

ये इलेक्ट्रिक बाइक आपके बैग में आ जाएगी , वजन 5kg

[object Promise]

नई दिल्ली। आपने कई तरह की यूनीक बाइक या स्कूटर देखे होंगे, लेकिन क्या ऐसा कोई टू-वीलर देखा है, जिसे मोड़कर बैग में पैक कर लिया जा सके। जापान के कुछ रिसर्चर्स ने एक ऐसी ही यूनीक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है, जिसे मोड़कर आसानी से आप एक बैकपैक में ले जा सकते हैं। Poimo नाम की इस इलेक्ट्रिक बाइक को शॉर्ट और मीडियम डिस्टेंस ट्रांसपोर्टेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस खास इलेक्ट्रिक बाइक को तोक्यो यूनिवर्सिटी की टीम ने मिलकर तैयार किया है। Poimo नाम ‘Portable’ और ‘Inflatable Mobility’ को मिलाकर इनके शॉर्ट फॉर्म के रूप में लिया गया है। इस टीम का फोकस ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बनाने पर था, जो हल्की हो और उसे कम जगह में समेटा जा सके, ताकि लोग इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अपने साथ ले जा सकें और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए इस्तेमाल कर सकें।

[object Promise]
ये इलेक्ट्रिक बाइक आपके बैग में आ जाएगी , वजन 5kg

एक मिनट में बाइक को फुला देगा इलेक्ट्रिक पंप
स्पेक्ट्रम की रिपोर्ट के अनुसार, पोइमो बाइक थर्मोप्लास्टिक पॉलीयूरेथेन (टीपीयू) फैब्रिक से बने एक इन्फ्लाटेबल रेक्टैंग्युलर फैब्रिक फेम से बनाई गई है। बाइक एक छोटे इलेक्ट्रिक पंप के साथ आती है, जो लगभग एक मिनट में फ्रेम को पूरी तरह से फुला सकता है। बाइक में छोटी इलेक्ट्रिक मोटर और इन्फ्लाटेबल फ्रेम के नीचे जुड़े हुए रबर के छोटे वील्ज दिए गए हैं। इसमें वायरलेस कंट्रोलर भी है, जो बाइक के हैंडलबार से जुड़ा हुआ है।

इस यूनीक इलेक्ट्रिक बाइक का वजन लगभग 12 पौंड, यानी करीब 5.44 किलोग्राम है। इसे बनाने वाली टीम का कहना है कि भविष्य में इसका वजन और कम करने पर काम किया जा रहा है।

[object Promise]
ये इलेक्ट्रिक बाइक आपके बैग में आ जाएगी , वजन 5kg

पोइमो इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने वाली टीम ने 2020 HRI कॉन्फ्रेंस में एक वर्चुअल प्रजेंटेशन में इसके सबसे लेटेस्ट प्रोटोटाइप को प्रस्तुत किया है। टीम को उम्मीद है कि पोइमो एक दिन कमर्शल प्रॉडक्ट बन सकती है। उनका कहना है कि मौजूदा प्रोटोटाइप अभी आम लोगों के लिए तैयार नहीं है। वे इसे और हल्का, मजबूत और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories