प्रदेशउत्तर प्रदेशयूपी में लॉकडाउन 4.0 होगा 14 दिन का, मिलेगी ढेर सारी छूट

यूपी में लॉकडाउन 4.0 होगा 14 दिन का, मिलेगी ढेर सारी छूट

[object Promise]

लखनऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा नए रंग-रूप में जारी रहेगा लॉकडाउन 4.0। बस प्रत्येक राज्य के लिए लॉकडाउन 4.0 के मायनों में अलग-अलग होंगे। इसमें न सिर्फ ज्यादा रियायतें दी जाएंगी बल्कि अर्थव्यवस्था को खोलने की कवायदें भी देखी जा सकती हैं। इसी लॉकडाउन 4.0 पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट संग उनकी राय जाननी चाही तो सभी सदस्यों ने एकसाथ एकराय व्यक्त की कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को छूट बढ़ें, दुकानें-बाजार अल्टरनेट व्यवस्था में खोली जाएं। जिससे अधिकाधिक लोगों को रोजगार मिल सके।

कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश में 25 मई से लॉकडाउन जारी है। पहला लॉकडाउन 21 दिन का था, 24 से 14 अप्रैल तक चला, उसके बाद लॉकडाउन का दूसरा चरण 19 दिन का था जो 3 मई तक चला। तीसरा चरण दो सप्ताह का है, जिसकी मियाद 17 मई को खत्म हो रही है। इसके बाद लॉकडाउन 4.0 शायद दो सप्ताह का रहेगा।

लॉकडाउन-4 के संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। बैठक में शामिल मंत्रियों के मुताबिक, सभी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के जो हालात हैं, उसे देखते हुए लॉकडाउन जरूर बढ़ना चाहिए। इसके पीछे तर्क दिया कि अभी प्रवासी श्रमिक-कामगारों के दूसरे राज्यों से आने का सिलसिला चल रहा है। इसलिए जब तक उनकी उनकी चौदह दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी नहीं होती है तब लॉकडाउन का खोला जाना संकट को बढ़ा देगा।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि यदि आवागमन सुगम हुआ तो संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रीन और ऑरेंज जोन में आर्थिक गतिविधियों की छूट बढ़ाने की पैरवी भी लगभग सभी ने की। इसके अलावा सभी के अलग-अलग कुछ सुझाव भी थे। किसी ने कहा कि मोची, कारपेंटर, मैकेनिक जैसे काम को खोल देना चाहिए। यहां भीड़ ज्यादा होती नहीं है और ऐसे कामगार हर दिन कमाने-खाने वाले होते हैं। कुछ ने सुझाव दिया कि खाने-पीने की दुकानों को निर्धारित अवधि के लिए सुबह-शाम खोला जा सकता है। इसके साथ ही बाजार में भीड़ नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग वस्तु से जुड़ी दुकानों को अलग-अलग दिन या समय पर अल्टरनेट व्यवस्था के तहत खोला जा सकता है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ शादी-ब्याह की अनुमति भी देने का सुझाव दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories