राष्ट्रीय‘PM CARES Fund’ से प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 करोड़

‘PM CARES Fund’ से प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 करोड़

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से बुधवार को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर फंड (PM CARES Fund) से 3100 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 3100 करोड़ में से 2 हजार करोड़ रुपये वेंटिलेटर खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। वहीं, 1 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए किया जाएगा और 100 करोड़ रुपये वैक्सीन के डिवलेपमेंट पर खर्च किए जाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 27 मार्च को कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद देश में पीएम केयर फंड की शुरुआत की थी और लोगों से फंड में दान करने की अपील की थी। इस फंड के अन्य पदेन सदस्य रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश को संबोधित किया था और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

खरीदे जाएंदे 50 हजार वेंटिलेटर
देश में COVID-19 मामलों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए भारत में तैयार 50 हजार वेंटिलेटर करीब 2 हजार रुपये की लागत से खरीदे जाएंगे। इन वेंटिलेटर को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे राज्यों को दिया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण अपना रोजगार खोने वाले प्रवासियों के उत्थान में करीब 1 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

देश में विकसित की जाएगी वैक्सीन
कोविड-19 (COVID-19) की रोकथाम के लिए वैक्सीन विकसित करने पर भी सरकार जोर दे रही है। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, वैक्सीन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड से खर्च किेए जाएंगे। वैक्सीन बनाने की दिशा में सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

Related Articles

Popular Categories