प्रदेशउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हस

[object Promise]

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सम्बन्धित समस्त पहलुओं पर प्रशासनिक एवं कृषि विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन से छूटे हुए किसानों को चिन्हित करें तथा कैम्प लगाकर पंजीयन करायें। एक भी पात्र व्यक्ति न छूटने पाये। अनियमित एवं असंगति डाटा उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा 03 दिन के अन्दर सत्यापित कराया जाय, जिसकी समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी प्रतिदिन करेंगे। प्रगतिशील किसान संजयपाल सिंह ने अवगत कराया कि जो सब्जियाँ मण्डी में नहीं बिक पाती हैं वह खराब हो जाती है। अतः संग्रह केन्द्र बनवाया जाय। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी 14 सरकारी एवं 506 प्राइवेट बीज भण्डार खोले जाने की अनुमति दी गयी है अतः सभी बीज भण्डार खोले जाय तथा बीजों की गुणवत्ता की जाॅच करायी जाये। वी कल्चर एवं सिल्वी कल्चर को बढ़ावा दिया जाय। समन्वित कृषि को व्यवहारिक अमल में लाया जाय। प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम 01 समन्वित कृषि व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। चिन्हित किसानों को पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाय। दलहन/तिलहन में प्रयुक्त खाद पानी एवं उसमें उपलब्ध आवश्यक तत्वों का चार्ट बनाया जाय। कृषि विज्ञान केन्द्र इस हेतु पम्पलेट बनवाएं। डेयरी उद्योग के बारे में निर्देशित किया कि प्रत्येक तहसील में एक डेयरी सेन्टर खोला जाय। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त पालतू पशुओं की टैगिंग करायी जाय। लगभग 06 लाख पालतू पशुओं के सापेक्ष मात्र 50,000 की टैगिंग पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाय। गन्ना किसानों का अवशेष भुगतान शीघ्र कराया जाय।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार शाही, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, एल0डी0एम0, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories