[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुंबई की आर्थर रोड जेल बन रही ‘कोरोना का हॉटस्पॉट’, 77 कैदी और 26 कर्मचारी हुए संक्रमित
राष्ट्रीय

मुंबई की आर्थर रोड जेल बन रही ‘कोरोना का हॉटस्पॉट’, 77 कैदी और 26 कर्मचारी हुए संक्रमित

admin
Last updated: April 17, 2026 2:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, यहां कई एरिया कोरोना हॉटस्पॉट (Covid-19 Hotspot) के रूप में सामने आए हैं। संक्रमण का खतरा अब जेलों के कैदियों तक भी जा पहुंचा है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई की आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) के 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल में बंद 50 साल का एक विचाराधीन कैदी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद से वहां संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह कैदी कैसे संक्रमित हुआ।

देशमुख ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘आर्थर रोड जेल में करीब 2800 कैदी हैं, इसके एक बैरक में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। बैरक के सभी कैदी और कर्मचारियों की मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें पता चला कि 77 कैदी और 26 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।’ उन्होंने कहा कि सभी 103 लोगों को सेंट जॉर्ज अस्पताल में आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आर्थर रोड जेल, मुंबई में हुए कोरोना संसर्ग और प्रादुर्भाव के बारे में… pic.twitter.com/7QgOQC4GJe

— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) May 7, 2020

इससे पहले देशमुख ने पालघर जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि जेल के 72 कैदियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2800 कैदी के बीच हैं
इस जेल में इस समय करीब 2800 कैदी बंद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्थर रोड जेल में आम कैदियों के साथ अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई अपराधी भी रहते हैं।

तेजी से संक्रमित हो रहे पुलिसकर्मी
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य में अब तक 51 अधिकारियों सहित 531 पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इन संक्रमित पुलिस कर्मियों में, 480 कांस्टेबल हैं, जिनका इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 531 संक्रमित पुलिस कर्मियों में से 39 ठीक हो चुके हैं, जिनमें आठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक, वायरस के कारण पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article  कैसरबाग सब्जीमंडी में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रशासन की नींद उडी, पूरा इलाका सील
Next Article Lockdown 3 : कुशीनगर में सपा नेता एनपी कुशवाहा ने पडरौना से जुड़े जरूरतमंदों को दे रहे भोजन सामग्री का थैला

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?