पाटन /उन्नाव।
जनपद के पुरवा ब्लाक के समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख तहसील बीघापुर के मुख्यालय पाटन में उपजिलाधिकारी से मिलने आ रहे पुरवा ब्लॉक प्रमुख की फारचूनर गाड़ी मे विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे फारचूनर के परखच्चे उड़ गए सभी लोग बाल-बाल बचे। सोमवार को ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल निवासी गांव सानी ड्राइवर व एक अन्य साथी के साथ तहसील बीघापुर के मुख्यालय पाटन उप जिलाधिकारी दयाशंकर प्रथम से मिलने आ रहे थे।
तहसील मुख्यालय से मात्र 5 कदम पहले रायबरेली की ओर से आ रही डीसीएम में फारचूनर को साइड से टक्कर मार दी ।जिसमें ड्राइवर सुशील यादव को हल्की चोट आई है वही गाड़ी में सवार लाल सागर पटेल व ब्लॉक प्रमुख शिव बहादुर बाल-बाल बच गए । घटना कर भाग रही डीसीएम को मौके पर मौजूद लोगों ने दौडा कर पकड़ लिया तथा थाना बिहार पुलिस के हवाले किया।
