[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बिना दर्शकों के क्रिकेट से गायब हो जाएंगे जादुई पल : Virat Kohli
खेल

बिना दर्शकों के क्रिकेट से गायब हो जाएंगे जादुई पल : Virat Kohli

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पिछले करीब एक महीने से इस तरह की चर्चा जोरों पर है कि COVID-19 के खतरे को देखते हुए बिना दर्शकों के क्रिकेट मैच कराएं जा सकते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस बारे में अपनी राय रखी है.
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से ब्रेक लगे क्रिकेट को अब दोबारा शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है. इसको लेकर सिर्फ क्रिकेट बोर्ड ही नहीं बल्कि खिलाड़ी भी चर्चा कर रहे हैं. अब तक कई खिलाड़ी अगल-अगल सुझाव और चिंता जाहिर कर चुके हैं.

जिसमें बिना दर्शकों के खाली स्टेडिम में क्रिकेट कराने को लेकर सहमति बनती हुई दिख रही है. अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस बारे में अपनी राय रखी है. विराट ने कहा कि हो सकता है खाली स्टेडियम में हमें आने वाले वक्त में क्रिकेट खेलना पड़े. लेकिन ऐसी स्थिति में हम उस जादुई माहौल को जरूर मिस करेंगे जो दर्शकों के जोश और हौसला अफजाई से बनता था.

पिछले करीब एक महीने से इस तरह की चर्चा जोरों पर है कि COVID-19 के खतरे को देखते हुए बिना दर्शकों के क्रिकेट मैच कराएं जा सकते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के आखिरी कुछ मैच और न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम भी खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेल चुकी है.

ऐसे में संक्रमण से फैलने वाली इस महामारी से दर्शकों को सुरक्षा को लेकर अब खाली स्टेडियम में क्रिकेट की संभावना बढ़ रही हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मानते हैं कि दर्शकों की सुरक्षा के लिहाज से खाली स्टेडियम में भविष्य में क्रिकेट खेला जा सकता है.

विराट ने कहा कि बहुत हद तक मुमकिन है कि ऐसी स्थिति हो. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि लोग इसे किस तरह से लेंगे क्योंकि हम सभी को जुनूनी फैंस के सामने खेलने की आदत है. मैं जानता हूं कि ये बहुत ही अच्छे जज्बे के साथ ही खेले जाएंगे. लेकिन फैंस के उत्साह बढ़ाने से खिलाड़ियों का जो हौसला बढ़ता है.

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान जो तनाव होता है. जिसे स्टेडियम में बैठा हर कोई शख्स महसूस करता है. उन भावनाओं को वापस लाना बहुत मुश्किल होगा. कोहली ने कहा कि मैदान पर कई खास पल इसलिए हुए क्योंकि फैंस के उत्साह ने जुनून पैदा किया. अब उसकी कमी खलेगी.

उन्होंने कहा कि चीजें चलती रहेंगी लेकिन मुझे शक है कि वो कोई भी वो जादू महसूस कर पाएगा जो स्टेडियम के माहौल में बनता है. हम क्रिकेट खेलेंगे जैसा ये खेला जाता है लेकिन वो जादुई पल लाना मुश्किल होगा.

विराट कोहली मैदान पर सिर्फ मैच नहीं जीतते या फिर सिर्फ रन नहीं बनाते. बल्कि वो जिस तरह से अपने फैंस से जुड़ते हैं वो हम सभी जानते हैं. चाहे सैंचुरी लगाने के बाद स्टेडियम में बैठे फैंस के सामने जश्न मनाना हो. या फिर किसी विरोधी टीम के बल्लेबाज के आउट होने के बाद अक्रामकता दिखाना हो.

विराट तो कई बार मैदान पर डांस भी कर चुके हैं. ऐसे में जब भारतीय टीम दोबारा मैदान पर वापसी करेगी और वहां अपने फैंस को दर्शकों को नहीं पाएगी तब उन्हें कैसा महसूस होगा ये विराट कोहली की बातों से साफ जाहिर हो रहा है.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शराब के नशे में लड़की ने जमकर अपार्टमेंट में मचाया उत्पात, पड़ोसी के घर घुसकर की तोड़फोड़, तस्वीरें
Next Article VIDEO : इस एक्ट्रेस ने शेयर किया नहाते हुए बाथरूम का सेक्सी वीडियो, इंटरनेट पर कहर ढा रहा हॉट अवतार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?