[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » घर में सो रही माँ और उसके दो नाबालिग बच्चे की आग में जिंदा जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

घर में सो रही माँ और उसके दो नाबालिग बच्चे की आग में जिंदा जलकर मौत

admin
Last updated: April 19, 2026 12:25 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अमेठी। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव  में बीती रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग (Fire Broke out) गई. घर में सो रही माँ और उसके दो नाबालिग बच्चे की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों शवों को घर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और गहन जांच शुरू कर दी गई है। महिला का पति लॉक डाउन की वजह से गुजरात मे फंसा हुआ है।

अमेठी के एएसपी और सर्कल अफसर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सन्तोष सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में काफी पूछताछ की।

थाना प्रभारी अजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतका तब्बसुम उर्फ सीमा पत्नी इसरार (35) अपने दो बेटे नुरुल 8 वर्ष व शोएब 6 वर्ष के साथ घर में सो रही थी. देर रात करीब 1 बजे अचानक घर के अंदर आग लग गई। महिला और बच्चे इतनी गहरी नींद मे थे कि उन्हें आग की खबर जब लगी तब देर हो चुकी थी। वहां महिला समेत दोनों बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतका का पति इसरार फिलहाल गुजरात में रह रहा है और लॉक डाउन के कारण फिलहाल उसके आने की स्थिति नहीं दिख रही है।

आसपास के लोगों को जब देखा कि इसरार के घर आग लग गई है तब उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद शिवरतनगंज प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पहुंच कर तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सैंपल की एक बार और होगी जांच,निगेटिव आते ही कोराना मुक्त हो जाएगा कुशीनगर – सीएमओ
Next Article शराब के नशे में लड़की ने जमकर अपार्टमेंट में मचाया उत्पात, पड़ोसी के घर घुसकर की तोड़फोड़, तस्वीरें

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?