राष्ट्रीयकुशीनगर : “पांच लाख रुपए दो वर्ना…मार देंगे गोली”

कुशीनगर : “पांच लाख रुपए दो वर्ना…मार देंगे गोली”

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर । जिले के डॉ.पवन सिंह से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ.पवन को यह चिट्ठी जिस प‍ते से लिखी गई है,वह फर्जी है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चिट्ठी भेजने वाले बदमाश पर रंगादारी मांगने और धमकाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ निवासी डॉ. पवन सिंह सपही टड़वा गांव में हॉस्पीटल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 मई को सुबह दस बजे उनके अस्पताल पर डाकिया एक रजिस्टर्ड डाक से आयी चिट्ठी देकर गया। उन्होंने जब खोलकर उसे पढ़ना शुरू किया तो परेशान हो गए। इसमें लिखा है कि डॉ. पवन सिंह हम आपको गोली मार देंगे। यदि आप जान बचाना चाहते हों तो पांच लाख रुपये पहुंचा दीजिए। चाहे तो पुलिस केस करवा दीजिएगा आपकी मर्जी है। धमकी दी है कि इसके बाद दूसरा पत्र व्यवहार नहीं होगा। सीधा लेन देन होगा। मौत या पैसा,ठीक है।

इसके आगे लिखा है कि तमकुही राज से समउर रोड पर सीमेंट पोल लगे हैं। उन पर गिनती लिखी है। 52 नंबर पोल रजिया स्कूल के आसपास है। उस पोल के नीचे आप पैसे जमीन में गाड़ दें। हमारी नजर आप पर व आपके परिवार पर बनी हुई है।
डॉक्‍टर की सरकारी घर में मौत,पत्‍नी ने कहा ये होता तो नहीं जाती जान
डॉक्टर ने फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ तुर्कपट्टी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर से तहरीर लेने के बाद उन्होंने चिट्ठी देखी। भेजने वाले ने लिफाफे पर अपना पता चंदर राय, पुत्र जंगली राय (लेखपाल), ग्राम सपही बुजुर्ग पो.-सेमरा हर्दी पट्टी कुशीनगर लिखा है। एसओ अपनी टीम के साथ सपही बुजुर्ग गांव पहुंचे तो पता चला कि इस नाम पते का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता है।

पुलिस ने तहरीर पर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इसे किसी की शरारत या किसी शातिर बदमाश की करतूत मान रही है। एसओ का कहना है कि चिट्ठी भेजने वाले की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में एक स्कूल संचालक को भी इसी तरह से रजिस्टर्ड डाक से चिट्ठी भेजकर रंगदारी की मांग की गयी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories