[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में ही मिलेगा अब मजदूरों को रोज़गार
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यूपी में ही मिलेगा अब मजदूरों को रोज़गार

admin
Last updated: April 19, 2026 12:25 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

लखनऊ: कोरोना महामारी से जूझते लोगों की चिंता के मद्देनज़र यूपी कि योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन और शासन में आपसी समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी राहत मित्र ऐप शुरू किया है. ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐप है.

इस ऐप का इस्तेमाल राज्य सरकार अन्य राज्यों से वापस लौटने वाले प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ, उनके स्वास्थ्य की निगरानी और उनके कौशल के योग्य रोजी रोजगार प्रदान करने में डाटा एकत्रित करने के लिए करेगी. राजस्व विभाग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ऐप के जरिए विभिन्न विभागों द्वारा आपस में इन प्रवासी नागरिकों के रोजगार और आजीविका के लिए रोडमैप बनाने में सहायता मिलेगी. इस ऐप के माध्यम से शेल्टर केंद्र में ठहरे व अन्य कारणों से पहुंचे प्रवासी श्रमिकों व कामगारों का ब्यौरा होगा. ऐप में प्रत्येक शख्स की मूलभूत जानकारी जैसे, नाम, शैक्षणिक योग्यता, अस्थायी और स्थायी पता, बैंक अकाउंट का विवरण, कोरोना स्क्रीनिंग के साथ ही 65 से अधिक जानकारियां इकठ्ठा की जाएंगी.

राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि यह ऐप सरकार के सभी विभागों के लिए डाटा एक्सेस का बेहतर माध्यम साबित होगा, जिससे भविष्य में प्रवासी श्रमिकों का सही आंकड़ा उनके स्वास्थ्य, कौशल और शैक्षणिक योग्यता संबंधित विभागों के पास रहेगा और योजना बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी रहेगी और प्रवासी मजदूरों को जल्द साथ राहत मिल सकेगी.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लॉकडाउन में घोर लापरवाही, हजारों स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में, खुलवा दिए सभी स्कूल
Next Article कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र की ऑटोमोबाइल की दुकानें खुलीं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?