राष्ट्रीयमोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी को सुरक्षाबलों मार गिराया, सुरंग से आता जाता था,...

मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी को सुरक्षाबलों मार गिराया, सुरंग से आता जाता था, वहीं बन गई कब्र

[object Promise]

कश्मीर का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी और हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू (riyaz naikoo) पुलवामा जिले के बेगपोरा में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर (pulwama encounter) मारा गया है। आतंकी रियाज नायकू A++ कैटिगरी का आतंकी था। सेना को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसके ऊपर सेना ने 12 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। सेना ने उसे ढेर करने के लिए खास प्लान बनाया। रियाज नायकू बहुत ही शातिर आतंकी था। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर तक जाने-आने के लिए सुरंगे बना रखी थीं। इस बात की सूचना बहुत ही गिने-चुने लोगों को थी क्योंकि वह किसी पर भरोसा नहीं करता था। सेना ने विस्फोटक से वह घर उड़ा दिया और जो सुरंग उसने जान बचाने के लिए खोदी थी उसी में उसकी कब्र बन गई।

सेना इस मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए मारे जाने के बाद भी रियाज की पहचान को लेकर पूरी आश्वस्त होना चाहते थे। इसलिए साढ़े पांच घंटे तक उसके पहचान करने में लगाए गए। सबसे पहले उसके शरीर के निशानों को देखा गया, फिर पुलिस ने, उसके बाद सीआरपीएफ ने, फिर सेना ने, उसके बाद आईबी ने और अंत में स्थानीय लोगों से उसकी पहचान कराई गई। उसके बाद रियाज के मारे जाने की सूचना बाहर आई।

सुबह 2 बजे एरिया की घेराबंदी की गई और आसपास के घरों से सभी सिविलियंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोई सिविलियन इसमें घायल नहीं हुआ। आतंकियों से मुठभेड़ सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। चार घंटे तक लगातार फायर फाइट के बाद रियाज नायकू मारा गया। बेगपोरो में नायकू के साथ एक और आतंकी था, उसे भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। दो एके-47 और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

गणित के टीचर से आतंकी बने रियाज अहमद नायकू (35 साल) ने पुलिस अफसरों के परिवार के लोगों का अपहरण और आतंकी के मरने पर बंदूकों से सलामी देने का चलन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि नायकू अपनी बीमार मां को देखने आया था। इसी दौरान उसके घर पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली।

सेना ने मकान को मंगलवार ही घेर लिया था लेकिन कोई फायरिंग नहीं हुई। सेना को उसके भाग जाने का अंदेशा हुआ। कुछ खुफिया लोगों ने उसके मकान से बनी सुरंगों के रास्ते भागने की बात कही तो सेना ने जेसीबी मंगवाई।

इलाके के आसपास खेतों और रेलवे ट्रैक की खुदाई की गई। यहां जमीन के भीतर सुरंगे ढूंढी गईं। देर रात सेना ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया, लेकिन इलाके से घेराबंदी नहीं हटाई गई। आखिर नायकू को जब एहसास हुआ कि वह अब बचकर नहीं भाग सकता तो उसने सुबह लगभग नौ बजे फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग होने के बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया। आखिर दोपहर को नायकू मार गिराया गया। सूत्रों के मुताबिक, थोड़ी देर बाद ओवैस हिज्बी भी ढेर कर दिया गया।

सितंबर 2018 में भी सेना को नायकू के पुलवामा में अपने गांव आने की जानकारी मिली थी। नायकू का गांव अवंतिपुरा के बेगपोरा में है। तब सेना ने पूरे इलाके को छान डाला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक बेगपुरा की जामिया मस्जिद के पास एक प्लॉट की जेसीबी से खुदाई भी की गई थी। इनपुट्स थे कि वह किसी सुरंग में छिपा हुआ था, लेकिन सेना को खाली हाथ लौटना पड़ा था। लेकिन इस बार नायकू सेना को चमका नहीं दे सका।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories