राष्ट्रीयकोरोना महामारी को खत्म करने के लिए भारत ने बनाया ये ‘ब्रह्मास्त्र’...

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए भारत ने बनाया ये ‘ब्रह्मास्त्र’ प्लान ?

[object Promise]

नई दिल्ली । पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत भी कोरोना वायरस (coronavirus) की चपेट मे है । कोरोना से लड़ाई तो जारी है लेकिन इस महामारी को खत्म करने के लिए कोई कारगर तरीका नहीं मिलने तक ये जंग जीती नहीं जा सकती । दुनिया के तमाम देश कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) पर प्रयोग कर रहे हैं लेकिन ये कितनी कारगर होगी और कब तक भारत पहुंचेगी, इस पर फिलहाल पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता । ऐसे में जरूरी है कोरोना से लड़ाई के लिए प्लान बी तैयार किया जाए । हर्ड इम्यूनिटी (Herd Immunity) कोरोना को हराने के प्लान में गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके लिए देश की एक बड़ी आाबादी में कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा होनी चाहिए । भारतीयों में अगर हर्ड इम्यूनिटी की ये क्षमता विकसित हो पाती है तो कोरोना से लड़ाई जीती जा सकती है ।

क्या होती है हर्ड इम्यूनिटी
चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं आखिर क्या है हर्ड इम्यूनिटी और क्या भारत में इसका प्रयोग शुरू हो चुका है. जब बहुत सारे लोगों में किसी बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है । इस स्थिति में बचे हुए असंक्रमित लोगों को बीमारी चपेट में नहीं ले पाती । इस क्षमता को हर्ड इम्यूनिटी कहते हें । हर्ड इम्यूनिटी वैक्सीन के जरिये पैदा हो सकती है या फिर कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होने पर प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाए ।

[object Promise]
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए भारत ने बनाया ये ‘ब्रह्मास्त्र’ प्लान ?

हर्ड इम्यूनिटी कोरोना के खिलाफ कैसे ब्रह्मास्त्र साबित हो सकती है । इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि न्यूमोनिया और मेनिन्जाइटिस जैसी बीमारियों की वैक्सीन देकर बच्चों को इसके प्रति इम्यून बनाने से वयस्क लोगों में बीमारियों की चपेट में आने की गुंजाइश काफी कम हो गई । ऐसे में भारत में अगर बड़ी तादाद में लोगों के अंदर कोरोना के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाए तो कोरोना को हराया जा सकता है। अब सवाल उठता है कि क्या भारत में हर्ड इम्यूनिटी का टेस्ट शुरू हो चुका है या फिर प्लान बी के तहत इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है । सवाल ये भी उठता है क्या दुनिया में किसी बीमार को हर्ड इम्यूनिटी के जरिए हराया गया है और क्या दुनिया में कई और देश भी हर्ड इम्यूनिटी के जरिए कोरोना को हराने की तैयारी कर रहे हैं । फिलहाल सरकार की ओर से हर्ड इम्यूनिटी टेस्ट की कोई औपचारिक प्रयास नहीं किया जा रहा है लेकिन देश में जो परिस्थितियां बन रही हैं, इससे भारतीयों में हर्ड इम्यूनिटी का टेस्ट भी हो जाएगा ।

 

क्या ‘ग्रीन जोन’ में शुरू हुआ हर्ड इम्यूनिटी टेस्ट?
कोरोना संक्रमण के आधार देश के जिलों को तीन जोन में बांटा गया है- ग्रीन, आरेंज और रेड जोन। देश के 43 प्रतिशत से ज्यादा जिले ग्रीन जोन में आते हैं, जहां पर लॉकडाउन थ्री में कुछ शर्तों के साथ लोगों को छूट मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है इन इलाकों में लोगों का हर्ड इम्यूनिटी टेस्ट भी हो जाएगा।

चलिए अब हम आपको बताते हैं ये कैसे होगा. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की शर्तों के साथ ग्रीन जोन्स में दुकानें, बाजार, दफ्तर, ऑटो, टैक्सी, बस, कारोबारी और औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने को मंजूरी मिल चुकी है। इन जगहों पर लोग दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। धीरे-धीरे काम धंधा भी शुरू हो रहा है. यानी 43 प्रतिशत जिलों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा है।

इसे कुछ हद तक ही हर्ड इम्यूनिटी का टेस्ट कह सकते हैं क्योंकि ग्रीन जोन्स वे इलाके हैं जहां अब तक या तो एक भी कोरोना के केस नहीं आए हैं या फिर पिछले 21 दिनों से एक भी केस नहीं है। लेकिन सही मायनों में हर्ड इम्यूनिटी टेस्ट उस वक्त होता जब कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों यानि रेड जोन में इस तरह की छूट दी जाती. इस तरह से लोग बड़ी तादाद में कोरोना से संक्रमित होते और आखिरकार उनमें इसके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती, जिसे हर्ड इम्यूनिटी कहा जाता।

रेड जोन में होता हर्ड इम्यूनिटी का असली टेस्ट!
आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि आखिरकार क्यों ग्रीन जोन में हर्ड इम्यूनिटी का टेस्ट पूरी तरह से नहीं किया जा सकता। ग्रीन जोन में संक्रमण का जोखिम बहुत ही कम है, इसलिए वहां पूरी तरह से सामान्य जनजीवन को भी हर्ड इम्यूनिटी का कुछ हद तक ही टेस्ट कह सकते हैं। फिलहाल, भारत सरकार रेड जोन में कोरोना के खतरे को देखते हुए कोई बड़ी छूट देने को तैयार नहीं है क्योंकि इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा होने पर परेशानी बढ़ सकती है।

बगैर वैक्सीन यह संभव नहीं
हर्ड इम्यूनिटी को बगैर वैक्सीन के नामुमकिन करार देते हुए यह रिपोर्ट कहती है कि इससे हेल्थ सिस्टम ध्वस्त हो जाएगा और वायरस से मौतों की दर बढ़ेगी. भारत जैसे युवा आबादी वाले गरीब देशों में यह थ्योरी इसलिए कारगर नहीं होगी क्योंकि :

1: अव्वल तो विशेषज्ञों को ही कोविड 19 की इम्यूनिटी के बारे में ज़्यादा पता नहीं है कि यह कितने समय तक रहेगी या इससे कितनी सुरक्षा मिलेगी और क्या दोबारा संक्रमण होगा या नहीं.
2: भारत के लिए यह थ्योरी अनुमान के चलते दी गई है क्योंकि माना गया है कि यहां की ज़्यादातर आबादी युवा है इसलिए संक्रमण को झेल जाएगी और गंभीर स्थिति नहीं होगी.
3: अंतत: हर्ड इम्यूनिटी को एकमात्र रणनीति के तौर पर मान्यता नहीं दी जा सकती. स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता, ज़्यादा टेस्टिंग, प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर सहयोग, हाई रिस्क से आबादी की सुरक्षा और अन्य ज़रूरी उपायों के साथ जब तक मज़बूत तंत्र तैयार न हो, हर्ड इम्यूनिटी भरोसे लायक रणनीति नहीं है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories