मुंबई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई (Mumbai) में शनिवार को 547 नए COVID-19 मामले और 27 मौतें दर्ज की गई। कुल मामलों की संख्या अब 8172 हो गई है। 137 मरीजों की शनिवार को ठीक हुए। अब तक 1704 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है।
राज्य सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र में शनिवार को 790 नए COVID-19 मामले सामने आए. वहीं 36 मरीजों की मौत हो गई. अब कुल मामलों की संख्या 12296 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 521 हो गई है। 121 मरीजों को शनिवार को छुट्टी दे दी गई, जबकि कुल 2000 मरीज अब तक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक COVID-19 के कारण पिछले 2 दिनों में धारावी में कोई मौत नहीं हुई। शनिवार को 38 व्यक्तियों को पॉजिटिव पाया गया है। धारावी में कुल मामलों की संख्या 496 है, मरने वालों का आंकड़ा 18 हो गया है।

