राष्ट्रीयकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 76 और जवान मिले, Coronavirus Positive की...

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 76 और जवान मिले, Coronavirus Positive की संख्या 122 हुई

[object Promise]

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 31वीं बटालियन के 76 और जवान कोरोनावायरस पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए गए हैं. इस तरह से यहां कोरोना पीड़ितों जवानों की संख्या 122 तक पहुंच गई है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 76 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि शुक्रवार को 12 और जवान कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

कोरोना जांच से गुजरे 89 कर्मियों में से कुल 6 गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए थे । मंगलवार को 12 अन्य जवानों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था।

26 अप्रैल को पंद्रह CRPF जवान पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार हेड कांस्टेबल उसी बटालियन के हैं, जिसके 9 जवान 24 अप्रैल को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

28 अप्रैल को दिल्ली में तैनात CRPF के 55 साल के एक सब इंस्पेक्टर की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। असम का रहने वाला ये सब इंस्पेक्टर डायबिटिक और हाइपरटेंशन का मरीज था।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात रहे 162वीं बटालियन के पैरामेडिकल स्टाफ के कांस्टेबल कोरोना से संक्रमित थे, वो मयूर विहार स्थित CRPF की यूनिट में क्वारंटीन हुए थे। उनके संपर्क में आने से 31वीं बटालियन के जवानों में भी संक्रमण फैल गया।

इस बटालियन में करीब 600 जवान और अफसर हैं। मेडिकल स्टाफ और जरूरी चीजों को छोड़कर ना तो कैम्प से कोई बाहर निकलने दिया जा रहा है और ना ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।

मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 223 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित रोगियों की संख्या 3738 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस 2510 हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 1167 हो गई है। वहीं मृतकों की तादाद 61 पहुंच गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories