राष्ट्रीयकोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले कभी भी हो सकते हैं स्थिर,...

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले कभी भी हो सकते हैं स्थिर, नीति आयोग ने दिया इशारा

[object Promise]

नई दिल्ली । कोरोना वायरस (Coronavirus in india) के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच नीति आयोग (Niti Aayog) के सदस्य वी के पॉल ने रविवार को कहा है कि कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते नंबर जल्द ही किसी भी वक्त स्थिर हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने 3 मई के बाद भी दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन (Lockdown in india)इसलिए बढ़ाया, ताकि पहले और दूसरे चरण के प्रतिबंधों से जो फायदा मिला, वह बना रहे।

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का असली मकसद तो कोरोना वायरस की चेन को तोड़ना है, इसी वजह से 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया गया। अगर लॉकडाउन को अचानक से खत्म कर देते, तो वह मकसद पूरा नहीं हो पाता।

उन्होंने ये भी कहा कि जहां पर स्थिति अच्छी है, वहां ध्यान से लॉकडाउन खोला जा रहा है। जब पॉल से पूछा गया कि क्या भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानी कोरोना वायरस के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है तो सीधे-सीधे जवाब देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले रोकथाम रणनीति के अनुरूप ही हैं।

पॉल ने ये भी कहा कि हम लॉकडाउन के पहले से भी बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन से पहले हर 5 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने हो रहे थे और अब हर 11-12 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो कोरोना वायरस के फैलने की दर घटी है और कभी भी स्थिर हो सकती है।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस का संक्रमण 39,980 लोगों में फैल चुका है, जिसमें से 1301 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में 34 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि करीब 11 लाख लोगों की मौत हो गई है। सबसे बुरा हाल अमेरिका का है, जहां पर करीब 66 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना का संक्रमण 11 लाख से भी अधिक लोगों में फैल चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories